रिहर्सल से नदारद रहे कई जवान

Updated:
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस. परेड की तैयारी में कोताही करनेवाले जवानों का कटेगा वेतन डीएम व एसपी ने गणतंत्र दिवस की परेड के रिहर्सल का लिया जायजा जवानों के कदमताल नहीं मिलाने पर भड़कीं एसपी भभुआ नगर : जगजीवन स्टेडियम में गणतंत्र दिवस परेड के फाइनल रिहर्सल में कई जवान लेट से पहुंचे तो कई जवान गायब […]

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस. परेड की तैयारी में कोताही करनेवाले जवानों का कटेगा वेतन
डीएम व एसपी ने गणतंत्र दिवस की परेड के रिहर्सल का लिया जायजा
जवानों के कदमताल नहीं मिलाने पर भड़कीं एसपी
भभुआ नगर : जगजीवन स्टेडियम में गणतंत्र दिवस परेड के फाइनल रिहर्सल में कई जवान लेट से पहुंचे तो कई जवान गायब रहे. एसपी हरप्रीत कौर ने इन जवानों को कोताही बरतने के आरोप में वेतन में कटौती का आदेश दिया. मंगलवार को डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह के साथ एसपी मंगलवार को जगजीवन स्टेडियम में रिहर्सल का जायजा लेने पहुंची थीं.
उन्होंने निरीक्षण के दौरान परेड के पूर्वाभ्यास में जवानों के कदमताल में गड़बड़ी से एसपी काफी नाराज दिखीं और जवानों को कड़ी फटकार भी लगायी. उन्होंने मेजर संतोष ओझा से जवानों के बेहतर प्रदर्शन पर विशेष ध्यान देने को कहा.
उधर, गणतंत्र दिवस को लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल जगजीवन स्टेडियम को भी सजाने संवारने का काम जारी है. डीएम और एसपी ने रिहर्सल के दौरानपरेड की सलामी ली. पूर्वाभ्यास के दौरान पुलिस समेत अन्य बलों के बूटों की आवाज से जगजीवन मैदान गूंज उठा. परेड की रिहर्सल में बिहार पुलिस के अलावा सशस्त्र पुलिस बल, सैप जवान, एनसीसी कैडेट‍्स, स्काउट्स के बच्चों समेत स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल रहे. 26 जनवरी को सुबह 9 बजे प्रभारी मंत्री संतोष कुमार निराला जगजीवन स्टेडियम में झंडोत्तोलन करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन