कार्यपालक सहायक हड़ताल पर, काम ठप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
विभाग में पसरा रहा सन्नाटा, लोग हुए परेशान प्रशासन ने नहीं की कोई वैकल्पिक व्यवस्था भभुआ नगर : जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों के दो दिनों की हड़ताल पर चले जाने से ऑफिसों का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है. सोमवार को कार्यालयों में कार्यपालक सहायकों के हड़ताल पर रहने से […]
विज्ञापन
विभाग में पसरा रहा सन्नाटा, लोग हुए परेशान
प्रशासन ने नहीं की कोई वैकल्पिक व्यवस्था
भभुआ नगर : जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों के दो दिनों की हड़ताल पर चले जाने से ऑफिसों का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है. सोमवार को कार्यालयों में कार्यपालक सहायकों के हड़ताल पर रहने से सन्नाटा छाया रहा, जिससे अपने जरूरी कामों को लेकर जिला मुख्यालय एवं प्रखंड मुख्यालयों तक पहुंचने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
बिहार राज्य कार्यपालक सेवा संघ के अह्वान पर जिला ईकाई ने अपनी मांगों के समर्थन में दो दिवसीय कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है. यह हड़ताल सरकार और प्रशासन के द्वारा किये जा रहे मनमाने रवैये के कारण किया गया है. अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए कार्यपालक सहायकों ने कलेक्ट्रेट के पीछे बरगद चबूतरे पर एक बैठक भी की. सहायकों की मांग है कि राज्य खाद्य निगम सहित अन्य विभागों से हटाये गये कार्यपालक सहायकों का पुर्ननियोजन एक समय ससमान मानदेय का भुगतान, साथ ही मानदेय दर में वृद्धि हेतू परीक्षा लेने के विरूद्ध सोमवार और मंगलवार को हमलोग हड़ताल पर रहेंगे. हड़ताल पर रहते हुए कार्य बहिष्कार किया जायेगा.
इन सरकारी विभागों पर पड़ा असर
कार्यपालक सहायकों के हड़ताल पर जाने के कारण आरटीपीएस, जिला एवं अनुमंडल शिकायत निवारण केन्द्र, एसपी कार्यालय, रजिस्ट्री विभाग, योजना विभाग, सहित अन्य विभागों में कम्पूटर संबंधी होने वाले कार्य बुरी तरह प्रभावित रहा, कार्यपालक सहायकों के हड़ताल पर जाने की वजह से आज यानि मंगलवार को भी विभागों का यही हाल रहेगा वही जिला प्रशासन द्वारा एक साथ सभी कार्यपालक सहायकों के हड़ताल पर चले जाने के बाद कई जगहों पर जहा आवेदक काफी संख्या में पहुंचते है वहा वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर कोई कारगर व्यवस्था नहीं की गयी थी.
लोगों को हुई परेशानी
कार्यपालक सहायकों के हड़ताल पर चले जाने से आम लोगों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी. कलेक्ट्रेट में मिले अधौरा के सुरेश उरांव ने बताया की पहले से पता नही था की आज हड़ताल है अब इतनी दूर से आने के बाद भी बिना काम कराये वापस लौटना पड़ रहा है़ ऐसा ही हाल अन्य लोगों का भी हुआ. आरटीपीएस कांउटर पर जाति व निवास प्रमाण पत्र बनाने आये युवाओं की भारी भीड़ रही. अन्य विभागों के कामकाज में भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










