जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र तक जाने वाले रास्ते का नहीं सुलझा विवाद

Updated:
विज्ञापन

भभुआ(नगर) : जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र का निर्माण प्रशासन के अथक प्रयास के बाद पूरा करा लिया गया. आज ही परामर्श केंद्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल से किया जायेगा. परामर्श केंद्र पर कार्य करने के लिए सहयोगी स्टाफ की भी नियुक्ति की जा चुकी है. लेकिन, परामर्श […]

विज्ञापन

भभुआ(नगर) : जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र का निर्माण प्रशासन के अथक प्रयास के बाद पूरा करा लिया गया. आज ही परामर्श केंद्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल से किया जायेगा. परामर्श केंद्र पर कार्य करने के लिए सहयोगी स्टाफ की भी नियुक्ति की जा चुकी है.

लेकिन, परामर्श केंद्र तक पहुंचने के लिए जो रास्ता है उसका विवाद अब तक नहीं सुलझ पाया है. प्रशासन का कहना है कि यह मामला प्रक्रियाधीन है.जल्द सुलझा लिया जायेगा. परामर्श केंद्र तक पहुंचने वाला रास्ता निजी है. इसे लेकर सेंटर निर्माण के समय जमीन मालिक और संवेदक के बीच नोक-झोंक हो चुकी है. इस मामले में जमीन मालिक के विरूद्ध ठेकेदार को धमकी देने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का केस भी किया गया लेकिन, इस मामले का निदान अब तक नहीं निकल पाया है.

जमीन मालिक संतोष सिंह ने कहा है कि उनकी जमीन से सामान ढुलाई कर केंद्र का निर्माण किया गया है. अब रास्ते भी इसी जमीन से बनाये जा रहे हैं. मामला न्यायालय में विचाराधीन है. जमीन को लेकर हुए विवाद में मुझे अंचलाधिकारी द्वारा नोटिस भी किया गया. लेकिन, अब तक जमीन के मुआवजे के संबंध में कोई पहल नहीं की गयी.
बोले अधिकारी
जमीन मालिक को नियमानुसार भूमि का मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की चुकी है. भू-अर्जन कार्यालय में मामला प्रक्रियाधीन है.
मुकेश कुमार , जिला योजना पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन