भभुआ की सौम्या और फिजा राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने बैडमिंटन डबल्स में जीता है रजत पदक भभुआ सदर : भभुआ शहर की दो लड़कियों ने राज्य स्तर पर दिखाते हुए राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेलने के लिए बिहार टीम में जगह पायी है. यह महिला खिलाड़ी शहर के वार्ड संख्या 18 राजेंद्र सरोवर के समीप रहनेवाली सौम्या […]
विज्ञापन
विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने बैडमिंटन डबल्स में जीता है रजत पदक
भभुआ सदर : भभुआ शहर की दो लड़कियों ने राज्य स्तर पर दिखाते हुए राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेलने के लिए बिहार टीम में जगह पायी है. यह महिला खिलाड़ी शहर के वार्ड संख्या 18 राजेंद्र सरोवर के समीप रहनेवाली सौम्या गुप्ता और पटेल चौक वार्ड संख्या तीन की फिजा हसन हैं. उन्होंने अपनी प्रतिभा का सबूत देते हुए पूर्णिया में आयोजित विद्यालय खेल प्रतियोगिता के बैडमिंटन इवेंट के डबल्स स्पर्धा में भाग लेते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया है.
फाइनल में दोनों खिलाड़ी पटना के खिलाड़ियों से पार नहीं पा सकीं. जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि 26 से 28 सितंबर तक चली इस प्रतियोगिता में दोनों महिला खिलाड़ी डबल्स स्पर्धा में काफी मेहनत कर इस मुकाम तक पहुंची है. अब दोनों महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय बैडमिंटन के डबल्स स्पर्धा में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी.
बिहार टीम में चयन पर फिजा हसन के पिता नूरहसन और सौम्या गुप्ता के पिता अनिल साह सहित परिवार के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. बधाई देनेवालों में शहर के पूर्व खिलाड़ी कबीर अली, ओमप्रकाश, अवधेश सिंह, महावीर सिंह, राम प्रसाद सिंह हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










