पिकअप चालक की संदिग्ध हालत में मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
खुद के पिकअप में पाया गया मृत भभुआ(सदर) : बुधवार को शहर के पूरब पोखरा बस स्टैंड में एक पिकअप चालक की संदिग्धावस्था में मौत हो गयी. वह सोनहन थाना के कुकुराढ़ गांव के नंदू साह का पुत्र भीम प्रसाद गुप्ता बताया जाता है. वह अपनी पिकअप खुद चलाता था. बुधवार को भी सुबह 11 […]
विज्ञापन
खुद के पिकअप में पाया गया मृत
भभुआ(सदर) : बुधवार को शहर के पूरब पोखरा बस स्टैंड में एक पिकअप चालक की संदिग्धावस्था में मौत हो गयी. वह सोनहन थाना के कुकुराढ़ गांव के नंदू साह का पुत्र भीम प्रसाद गुप्ता बताया जाता है.
वह अपनी पिकअप खुद चलाता था. बुधवार को भी सुबह 11 बजे पिकअप लेकर गांव से पूरब पोखरा स्टैंड आया हुआ था लेकिन, स्टैंड में आने के आधे घंटे बाद ही उसके गांव के पप्पू ने उसे स्टेयरिंग पर लुढ़का देखा तो उसके पास पहुंचा. उसने देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रहा था. तब लोग उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आये लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर उसकी पत्नी और परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. सभी का रो-रो कर बुरा हाल था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










