साहेब ने ही रिंकू की पिस्टल से उसी को मारी थी गोली
साहेब को अंदेशा था कि अकेला पाकर रिंकू उसकी कर देगा हत्या रिमांड पर पूछताछ में रिंकू की हत्या करने की बात स्वीकारी मोहनिया (नगर) : साहेब पासवान ने रिंकू के पिस्टल से ही गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी. साहेब द्वारा कोर्ट में आत्मसमर्पण के बाद पुलिस द्वारा रिमांड पर लेकर की […]
साहेब को अंदेशा था कि अकेला पाकर रिंकू उसकी कर देगा हत्या
रिमांड पर पूछताछ में रिंकू की हत्या करने की बात स्वीकारी
मोहनिया (नगर) : साहेब पासवान ने रिंकू के पिस्टल से ही गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी. साहेब द्वारा कोर्ट में आत्मसमर्पण के बाद पुलिस द्वारा रिमांड पर लेकर की गयी पूछताछ में रिंकू की हत्या किये जाने की बात को स्वीकार किया.
एसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि साहेब ने बताया है कि कुछ दिनों पहले स्टूवरगंज में हुई मारपीट के मामले में रिंकू व साहेब के बीच में विवाद हुआ था. विवाद के बाद रिंकू ने साहेब से दोस्ती कर ली. वह अक्सर साहेब को दूर दराज के इलाकों में अकेले चलने को कहता था. इससे साहेब को अंदेशा हुआ कि रिंकू उसे अकेले ले जाकर मारना चाहता है. इसी अंदेशे के कारण साहब ने उसे मारने की सोची.
हत्या के पहले रिंकू ने ही अपनी पिस्टल रखने के लिए साहेब पासवान को दी थी. रिंकू उसकी हत्या न कर दे इससे पहले साहेब ने उसी के पिस्टल से उसे गोली मार दी. गौरतलब है कि रिंकू अंसारी की हत्या मामले में रिंकू के परिजनों द्वारा विक्की पासवान एवं साहेब पासवान को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. पुलिस ने विक्की पासवान को जहां गिरफ्तार कर लिया था वहीं साहेब पासवान ने कोर्ट में आत्मसर्पण कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










