केमिकलयुक्त मेहंदी लगाने से महिला बीमार

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (कैमूर) : अगर आप केमिकलयुक्त मेहंदी का उपयोग करते हैं तो सावधान हो जाइये. गुरुवार को केमिकलयुक्त मेहंदी लगाने से एक महिला बीमार हो गयी. उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर चार निवासी सत्येंद्र सिंह की पत्नी अंजली कुमारी ने […]

विज्ञापन
भभुआ (कैमूर) : अगर आप केमिकलयुक्त मेहंदी का उपयोग करते हैं तो सावधान हो जाइये. गुरुवार को केमिकलयुक्त मेहंदी लगाने से एक महिला बीमार हो गयी. उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर चार निवासी सत्येंद्र सिंह की पत्नी अंजली कुमारी ने गुरुवार की दोपहर में अपने हाथ पर केमिकलयुक्त मेहंदी लगा ली और लगाने के थोड़ी ही देर बाद जलन होने लगी और चक्कर आने लगा.
जलन व चक्कर आने पर महिला अपने हाथों में लगी मेहंदी को पानी से धो डाला. इसके बावजूद भी हाथ का जलन कम नहीं हुआ, बल्कि और तेज हो गया. परिजनों ने तुरंत ही महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन