उपस्वास्थ्य केंद्र रहता है बंद नहीं आते डॉक्टर व एएनएम

Updated:
विज्ञापन

पांच हजार की आबादी, लोगों को हो रही परेशानी चांद : प्रखंड के स्वास्थ्य उप केंद्रों की स्थिति काफी बदतर है. उप स्वास्थ्य केंद्र सिरहीरा का भवन बने लगभग 12 वर्ष को गया. ग्रामीणों के काफी दबाव के बाद लगभग एक वर्ष तक एएनएम यहां दवा देती रहीं. ग्रामीणों को काफी लाभ था, पर लगभग […]

विज्ञापन
पांच हजार की आबादी, लोगों को हो रही परेशानी
चांद : प्रखंड के स्वास्थ्य उप केंद्रों की स्थिति काफी बदतर है. उप स्वास्थ्य केंद्र सिरहीरा का भवन बने लगभग 12 वर्ष को गया. ग्रामीणों के काफी दबाव के बाद लगभग एक वर्ष तक एएनएम यहां दवा देती रहीं. ग्रामीणों को काफी लाभ था, पर लगभग सात वर्ष से ताला बंद है. एएनएम सिर्फ टीकाकरण के दिन गांव में आती हैं. लगभग पांच हजार की आबादी इस गांव में है. अन्य गांव के लोगों का भी आना जाना है. बरसात के दिनों में इस गांव से निकलना मुश्किल हो जाता है. बीमार होने पर इस गांव से चांद या हाटा लगभग 10 किमी जाना पड़ता है.
आने-जाने के लिए कोई साधन भी नहीं है. ग्रामीणों की मांग है कि उप स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम और डॉक्टर के साथ दवा की व्यवस्था होनी चाहिये. सिराहीरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि वकील अहमद ने कहा कि गांव में जाने के लिए चारो तरफ से रास्ता है, पर काफी खराब है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ब्रजभूषण पांडेय ने कहा कि एएनएम उप स्वास्थ्य केंद्र सिरहीरा में रहती हैं. उसके द्वारा दवा भी दी जाती है. स्टाफ कम हैं, जिसके चलते एएनएम का अधिकाधिक समय पीएचसी चांद में ही लग जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन