ऋचा मामले में तीन आरोपितों ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस लेगी रिमांड पर

Updated:
विज्ञापन

सत्येंद्र, जय प्रकाश व विजय राम ने खुद को कोर्ट के सामने हाजिर कर दिया रिमांड के लिए पुलिस ने कोर्ट में दिया है आवेदन भभुआ (कार्यालय) : शहर की नई बस्ती सेमरिया की ऋचा की मौत मामले में पुलिस की दबिश के कारण मुख्य आरोपित सत्येंद्र गोंड़ सहित तीन अन्य आरोपितों ने गुरुवार को […]

विज्ञापन
सत्येंद्र, जय प्रकाश व विजय राम ने खुद को कोर्ट के सामने हाजिर कर दिया
रिमांड के लिए पुलिस ने कोर्ट में दिया है आवेदन
भभुआ (कार्यालय) : शहर की नई बस्ती सेमरिया की ऋचा की मौत मामले में पुलिस की दबिश के कारण मुख्य आरोपित सत्येंद्र गोंड़ सहित तीन अन्य आरोपितों ने गुरुवार को भभुआ व्यवहार न्यायालय में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम रवींद्र सिंह की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया.
गौरतलब है कि 24 जुलाई को सेमरिया नयी बस्ती की रहनेवाली एक छात्रा का शव बगल में किराये के मकान में रह कर पढ़ाने वाले उसके शिक्षक के यहां फंदे से लटकता हुआ मिला था. इसके बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म व हत्या किये जाने का आरोप परिजनों द्वारा लगाया गया था. इसमें चांद थाना के बैरी गांव के सत्येंद्र यादव, चैनपुर थाने के लोहरा गांव के जय प्रकाश यादव, दुर्गावती के नुआंव गांव के विजय राम व रामगढ़ थाने के अहिवास गांव के जय प्रकाश राम को मुख्य आरोपित बनाया गया था. इसके बाद पुलिस ने मामले के उद्भेदन व आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू की. गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से उक्त आरोपियों के खिलाफ वारंट व इश्तेहार की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी थी.
अब पुलिस कुर्की जब्ती की तैयारी में थी. पुलिसिया दबाव को बढ़ते देख गुरुवार को चार में से तीन आरोपितों सत्येंद्र गोंड़, जय प्रकाश यादव व विजय राम ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक सत्येंद्र बुधवार को ही न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वाला था, लेकिन तकनीकी कारणों से उसने गुरुवार को आत्मसमर्पण किया. अब इस मामले में शिक्षक जय प्रकाश राम को छोड़ सभी आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है.
इधर, एसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार चलाये जा रहे छापेमारी अभियान व दबिश के कारण आरोपितों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ के लिए पुलिस द्वारा न्यायालय में आवेदन दिया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन