मोबाइल खराब होने पर पत्थर से कूच कर मां को मार डाला

Updated:
विज्ञापन

अधौरा : बिहारमें कैमूर के अधौरा थाना क्षेत्र के कान्हानार गांव में एक बेटे ने मां की हत्या मोबाइल खराब होने पर कर दी. जानकारी के अनुसार कान्हानार गांव के 22 वर्षीय युवक शिवमंडल यादव ने अपनी मां धनसुगरा देवी की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार शिवमंडल यादव का मोबाइल […]

विज्ञापन

अधौरा : बिहारमें कैमूर के अधौरा थाना क्षेत्र के कान्हानार गांव में एक बेटे ने मां की हत्या मोबाइल खराब होने पर कर दी. जानकारी के अनुसार कान्हानार गांव के 22 वर्षीय युवक शिवमंडल यादव ने अपनी मां धनसुगरा देवी की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार शिवमंडल यादव का मोबाइल किसी तरह से खराब हो गया. इसे लेकर मां से उसकी तीखी नोक-झोंक हुई.

देखते ही देखते झगड़ा शुरू हो गया और इसी बीच धनसुगरा देवी की 22 वर्षीय बेटे ने पत्थर से हमला कर सिर को कूच दिया. इसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गयी. आनन-फान्न में उसे भभुआ सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. धनसुगरा देवी की उम्र लगभग 50 वर्ष बतायी जाती है. वह कान्हानार गांव के रामध्यान यादव की पत्नी थी. इधर, इस मामले के बाबत पूछे जाने पर एसपी हरप्रीत कौर व एएसपी जगन्नाथ रेड्डी ने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि इस तरह की कोई जानकारी नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन