20 दिन बीते, नहीं हुआ एक भी इ-रिक्शे का रजिस्ट्रेशन

Updated:
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने आठ जुलाई को बैठक कर 15 दिनों में इ-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन कराने का दिया था आदेश भभुआ (कार्यालय) : प्रशासनिक आदेश किस तरह से हवा-हवाई हो जाते हैं इसका एक उदाहरण शहर में चल रहे इ-रिक्शा को लेकर डीएम व एसपी द्वारा दिये गये आदेश को लेकर देखने को मिला. 15 […]

विज्ञापन
डीएम व एसपी ने आठ जुलाई को बैठक कर 15 दिनों में इ-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन कराने का दिया था आदेश
भभुआ (कार्यालय) : प्रशासनिक आदेश किस तरह से हवा-हवाई हो जाते हैं इसका एक उदाहरण शहर में चल रहे इ-रिक्शा को लेकर डीएम व एसपी द्वारा दिये गये आदेश को लेकर देखने को मिला. 15 के बजाय आदेश के 20 दिन बीत गये, लेकिन शहर में चलनेवाले सैकड़ों इ-रिक्शा में से एक भी के चालक ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया.
यही नहीं 15 दिनों में इ-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर डीएम व एसपी द्वारा जप्त करने के आदेश के बावजूद प्रशासन द्वारा भी एक भी इ-रिक्शा को न जब्त किया गया और न ही कोई कार्रवाई हुई.
गौरतलब है कि गत आठ जुलाई को डीएम व एसपी के नेतृत्व में प्रशासन, परिवहन व पुलिस विभाग के अधिकारियों की एक बैठक हुई थी.
इसमें परिवहन विभाग ने इ-रिक्शा के लिए रजिस्ट्रेशन व ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य किये जाने के बावजूद भभुआ के सड़कों पर बगैर रजिस्ट्रेशन के नाबालिग लड़कों द्वारा बिना ड्राइविंग लाइसेंस इ-रिक्शा चलाये जाने पर निर्णय लिया गया था कि 15 दिनों तक सभी इ-रिक्शा वाले परिवहन विभाग में अपना रजिस्ट्रेशन करा लें व ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लें.
15 दिनों बाद बगैर रजिस्ट्रेशन व ड्राइविंग लाइसेंस के चलने वाले इ-रिक्शा को जब्त करने की कार्रवाई की जायेगी.
और इ-रिक्शा चालकों को रजिस्ट्रेशन एवं ड्राइविंग लाइसेंस के अनिवार्यता की जानकारी हो जाये इसके लिए प्रचार-प्रसार भी किये जाने का आदेश दिया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन