शहर की सफाई व्यवस्था पर बिफरे पार्षद, किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन

चार माह बाद हुई नगर पर्षद की बैठक कई योजनाओं पर हुई चर्चा रुपये के अभाव में शहर की मुख्य सड़कों पर नहीं लग सकी लाइट भभुआ : बुधवार को नगर पर्षद की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर पर्षद अध्यक्ष बजरंग बहादुर सिंह व देखरेख दिनानाथ सिंह ने की. पहले की बैठकों की समीक्षा […]

विज्ञापन
चार माह बाद हुई नगर पर्षद की बैठक
कई योजनाओं पर हुई चर्चा
रुपये के अभाव में शहर की मुख्य सड़कों पर नहीं लग सकी लाइट
भभुआ : बुधवार को नगर पर्षद की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर पर्षद अध्यक्ष बजरंग बहादुर सिंह व देखरेख दिनानाथ सिंह ने की. पहले की बैठकों की समीक्षा के दौरान पार्षदों ने चार महीने बाद हो रही बैठक पर शोर मचाना शुरू कर दिया. इस पर अध्यक्ष ने खेद व्यक्त किया. इसके बाद समीक्षा शुरू हुई. समीक्षा के दौरान शहर की सफाई व पूर्व में लिये गये निर्णय जिसमें शहर के मुख्य मार्गों पर लाइट लगाना था, उसके नहीं लगने पर पार्षदों ने पुन: शोर मचाना शुरू कर दिया.
कार्यपालक पदाधिकारी ने राशि नहीं आने का हवाला देते हुए समीक्षा खत्म की. इसके उपरांत बैठक की कार्यवाही शुरू की गयी, जिसमें सफाई कर्मियों को वरदी देने, योजनाओं के चयन, सफाईकर्मी एवं सफाई वाहन के चालक को दैनिक भत्ता पर रखने, नगर परिषद के सदस्यों को लैपटॉप के मोडम खरीदने, स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन एवं मुख्यमंत्री शहरी नाली गली पक्कीकरण का अनुमोदन आदि पर विचार हुआ. बैठक में उपाध्यक्ष सरफराज गद्दी, अमरदेव सिंह, अमजद अली, वीणा श्रीवास्तव, इलमवासी देवी, मधु देवी सहित सभी पार्षद मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन