बिहार : जहरीली गैस की चपेट में आकर कुंए के अंदर 3 किसानों की मौत
कैमूर : जिले के चांद थाना इलाके के पिपरीया गांव में जहरीली गैस के रिसाव से तीन लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक अपने खेत के पटवन के लिये किसान घर से निकले. खेत के पास स्थित कुंए में लगे पम्मपसेट को ठीक करने के लिये एक किसान कुंए में उतरा. कुंए की […]
कैमूर : जिले के चांद थाना इलाके के पिपरीया गांव में जहरीली गैस के रिसाव से तीन लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक अपने खेत के पटवन के लिये किसान घर से निकले. खेत के पास स्थित कुंए में लगे पम्मपसेट को ठीक करने के लिये एक किसान कुंए में उतरा. कुंए की जहरीली गैस की चपेट में आकर करीमन नाम के किसान की मौत हो गयी. जैसे ही उसे बचाने के लिये दो और किसान कुंए में उतरे उनकी भी मौत जहरीली गैस से हो गयी.
बताया जा रहा है कि तीनों किसान कुंए के अंदर सांस नहीं ले पाये और ऊपर से जहरीली गैस की चपेट में आ गये. किसी तरह ग्रामीणों ने बाद में कुंए से शवों को बाहर निकाला और बताया कि कुंए में मात्र थोड़ा अंदर जाने से ही सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना जिला प्रशासन को दे दी गयी है. ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा और बिहार सरकार से नौकरी की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










