शिक्षकों को छह माह से वेतन नहीं

Updated:
विज्ञापन

भभुआ : हाइस्कूल के नियोजित शिक्षकों को छह माह से वेतन नहीं मिला है. वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने भूखमरी की स्थिति बनी हुई है. जिले के अधिकतर शिक्षक दूसरे जिले से भी आते हैं. इतना ही नहीं कई शिक्षक तो यूपी से आकर यहां अपनी सेवा दे रहे हैं. ऐसे में परिवार […]

विज्ञापन

भभुआ : हाइस्कूल के नियोजित शिक्षकों को छह माह से वेतन नहीं मिला है. वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने भूखमरी की स्थिति बनी हुई है. जिले के अधिकतर शिक्षक दूसरे जिले से भी आते हैं. इतना ही नहीं कई शिक्षक तो यूपी से आकर यहां अपनी सेवा दे रहे हैं. ऐसे में परिवार का खर्च चलाना व मकान का किराया देना भी भारी पड़ रहा है. ऊपर से महंगाई की मार भी झेलनी पड़ रही है.

शिक्षिका सरोजा देवी, नीलम सिंह, शिक्षक संतोष कुमार व संजय कुमार का कहना है कि कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण बच्चों की स्कूल फीस भी भरने में मुश्किल हो रही है. सेवा शर्त नहीं बनने के कारण स्थानांतरण भी नहीं हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन