ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई, 57 ट्रक पकड़ाये
भभुआ : वरलोडेड ट्रकों से पैसा लेकर छोड़ने के मामले में एसडीएम जितेंद्र गुप्ता के गिरफ्तारी के बाद सोमवार की रात जिला प्रशासन ने एनएच दो पर ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. गौरतलब है कि 12 जून की रात एसडीएम की गिरफ्तारी व परिवहन विभाग के दो-दो आरटीओ के छुट्टी पर चले गये से […]
भभुआ : वरलोडेड ट्रकों से पैसा लेकर छोड़ने के मामले में एसडीएम जितेंद्र गुप्ता के गिरफ्तारी के बाद सोमवार की रात जिला प्रशासन ने एनएच दो पर ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. गौरतलब है कि 12 जून की रात एसडीएम की गिरफ्तारी व परिवहन विभाग के दो-दो आरटीओ के छुट्टी पर चले गये से ओवरलोडेड ट्रकों के पकड़े जाने की संख्या में भारी गिरावट आयी थी. एसडीएम की गिरफ्तारी के बाद कैमूर से लेकर पटना तक मचे प्रशासनिक उथल-पुथल का इंट्री माफिया से लेकर ओवरलोडिंग करनेवाले गिरोह लगातार चांदी काट रहे थे.
सोमवार की रात डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह व एसपी हरप्रीत कौर के संयुक्त आदेश पर ओवरलोडिंग के खिलाफ एनएच दो पर बड़ी कार्रवाई की गयी. इसमें कुल 57 ओवरलोडेड ट्रकों को पकड़ा गया. हाल के एक महीने में ओवरलोडिंग के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई जिला प्रशासन के द्वारा नहीं की गयी थी. निगरानी की दो-दो बड़ी कार्रवाई के बाद शायद ही इंट्री माफिया व ओवरलोडिंग करनेवाले गिरोहों को यह अंदेशा था कि कोई पदाधिकारी जीटी रोड पर चढ़ कर ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई की हिम्मत जुटा पायेगा. लेकिन, जिला प्रशासन ने अपना इरादा स्पष्ट करते हुए उक्त कार्रवाई के जरिये यह स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है कि ओवरलोडिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










