सड़क हादसे में एएनएम घायल, गंभीर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
परैया मोड़ के पास हुआ हादसा भभुआ (सदर) : पति के साथ बाइक से लौट रही एक महिला (एएनएम) शुक्रवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गयी. इस दुर्घटना में एएनएम के पति को भी गंभीर चोटें आयी हैं. घटना के मुताबिक, चांद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम सरोजा कुमारी […]
विज्ञापन
परैया मोड़ के पास हुआ हादसा
भभुआ (सदर) : पति के साथ बाइक से लौट रही एक महिला (एएनएम) शुक्रवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गयी. इस दुर्घटना में एएनएम के पति को भी गंभीर चोटें आयी हैं. घटना के मुताबिक, चांद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम सरोजा कुमारी शुक्रवार की दोपहर चार बजे अपना काम समाप्त कर अपने पति राजाराम भारती के साथ चांद पीएचसी से शहर के चकबंदी रोड स्थित अपने घर लौट रही थीं.
इसी दौरान चैनपुर-भभुआ सड़क स्थित परैया मोड़ के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया. कुत्ते को बचाने में बाइक चला रहे राजाराम भारती का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पर बैठे पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े और काफी दूर तक घिसटते चले गये. बाइक पर पीछे बैठी एएनएम के सिर में काफी चोटे आयी और वह घटनास्थल पर ही बेहोश हो गयीं. इस दौरान एएनएम के पति को भी काफी चोंटे आयी.
दोनों को गंभीर हालत में राहगीरों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां एएनएम की हालत चिंताजनक पाये जाने पर डाॅ अरविंद कुमार ने तत्काल प्राथमिक इलाज कर वाराणसी ट्राॅमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जबकि गंभीर चोट का शिकार हुए पति का इलाज सदर अस्पताल में किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










