35 मिलरों पर होगी प्राथमिकी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कार्रवाई. बकायादार मिलरों पर एफआइआर की तैयारी भभुआ (नगर) : जिले में चावल के बकाया रुपये को लेकर विभाग ने चौथे चरण की कार्रवाई पर अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं. चौथे चरण में 10 लाख से नीचे वाले बकायेदार मिलरों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मिलरों को सूचीबद्ध किया जा रहा है. विभाग […]
विज्ञापन
कार्रवाई. बकायादार मिलरों पर एफआइआर की तैयारी
भभुआ (नगर) : जिले में चावल के बकाया रुपये को लेकर विभाग ने चौथे चरण की कार्रवाई पर अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं. चौथे चरण में 10 लाख से नीचे वाले बकायेदार मिलरों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मिलरों को सूचीबद्ध किया जा रहा है. विभाग से मिली जानकारी अनुसार जिले के करीब 35 मिलरों पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है.
गौरतलब है कि बकायेदार मिलरों पर तीन चरणों में कार्रवाई करते हुए पहले चरण में एक करोड़ तक, दूसरे चरण में 50 लाख से ऊपर और तीसरे चरण में 10 लाख से ऊपर के बकायेदारों पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है. दस लाख से नीचेवाले मिलरों पर वर्ष 2011-12 व वर्ष 2012-13 के चावल का रुपया बकाया है. विभाग ने ऐसे कुल 35 मिलरों को चिह्नित किया है.
दस लाख से नीचेवाले बकायेदार मिलरों को अंतिम मौका देते हुए 15 दिनों का समय दिया गया है. निर्धारित तिथि तक जिन मिलरों ने चावल जमा नहीं कराया, तो उनके विरुद्ध संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज करते हुए राशि वसूली के लिए आगे की कार्रवाई की जायेगी. जानकारी के अनुसार वर्ष 2013-14 के चावल की राशि जमा नहीं करनेवाले सभी मिलरों पर प्राथमिकी दर्ज करायी जा चुकी है.
नोटिस के बावजूद नहीं जमा किये रुपये
चावल जमा करने के लिए इन मिलरों के पास कई बार नोटिस भेजा चुका है. इस बार विभाग ने अंतिम मौका देते हुए 15 दिनों का समय दिया है. इसके बाद 10 लाख से नीचे वाले बकायेदार मिलरों पर संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरु की जायेगी.
15 दिनों का दिया गया समय
इस संबंध में राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक शहनवाज अहमद नियाजी ने बताया कि 10 लाख से नीचे वाले बकायेदार मिलरों को अंतिम मौका देते हुए 15 दिनों का समय दिया गया है. इसके बाद प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी. इन मिलरों पर करीब तीन करोड़ रुपये बकाया है.
10 लाख से नीचेवाले कुछ बकायादार
राइस मिल ओनर
मां जानकारी मिनी राइस मिल भवानी देवी
पी नारायण राइस मिल अइलाय राजीव कुमार सिंह
सिरहीरा, चांद
न्यू मां दुर्गावती भंडार सिकरा, रवि कुमार गुप्ता
भभुआ
श्री हनुमान मिनी राइस मिल बनारसी प्रसाद
डड़वा, मोहनिया
उपाध्याय मिनी राइस मिल, नीरज कुमार उपाध्याय
सोनहन
लक्ष्मी मिनी राइस मिल लक्ष्मण साह
पंचपोखरी, कुदरा
कृष्णा चावल उद्योग सदानंद उपाध्याय
बघाड़ी, रामगढ़
सैनिक मिनी राइस मिल रवि शंकर रस्तोगी
सकरी, कुदरा
दीपक मिनी राइस मिल मानिकचंद साह
लालापुर, कुदरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










