रामगढ़ में शराबी को पत्नी ने पहुंचाया जेल

Updated:
विज्ञापन

रोज-रोज की मारपीट से तंग आकर महिला ने उठाया कदम पुलिस में दर्ज कराया मामला आरोपित पति गिरफ्तार रामगढ़ : ताड़ी व शराब के नशे में चूर होकर रोज-रोज पति की प्रताड़ित व मारपीट से आजिज पत्नी के सब्र का बांध टूट पड़ा. इस दौरान पत्नी ने थाने में आरोप पत्र दायर कर पति को […]

विज्ञापन

रोज-रोज की मारपीट से तंग आकर महिला ने उठाया कदम

पुलिस में दर्ज कराया मामला आरोपित पति गिरफ्तार

रामगढ़ : ताड़ी व शराब के नशे में चूर होकर रोज-रोज पति की प्रताड़ित व मारपीट से आजिज पत्नी के सब्र का बांध टूट पड़ा. इस दौरान पत्नी ने थाने में आरोप पत्र दायर कर पति को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. वहीं लोगो ने पत्नी के इस कदम को सराहनीय बताया. पत्नी पति की प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी. पत्नी ने अपने बच्चों की परवरिश के लिए ऐसा संवेदनशील कदम उठाया. कुछ लोगों ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया, पर पत्नी अपनी बातों पर अड़ी रही.

मामला रामगढ गांव का ही है. इस संबंध में पीड़िता शबनम खातून ने कहा उसके पति इसराज सिद्दीकी रोज नशे मे चूर होकर उसके साथ बेवजह मारपीट करते थे. इस मारपीट से वह काफी तंग आ चुकी थी. पति की ऐसी हरकत से छोटे बच्चों पर खराब असर पड़ रहा था. प्रत्येक रोज दुकानदारी के पैसे को छीन कर शराब व ताड़ी में खर्च कर देते थे. उसने कहा कि ऐसा कठोर कदम उसने अपने पति की आदत सुधार के लिए उठाया है. पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया ह़ै

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन