मोहनिया में आवेरलोडेड ट्रकों के लिए बनेगा पार्किंग स्थल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोहनिया (सदर/ नगर) : मोहनिया में जीटी रोड के किनारे खड़े होनेवाले ओवरलोडेड ट्रकों की वजह से हो रहे हादसे को कम करने के लिए एसडीएम डॉ जितेंद्र गुप्ता ने कदम उठाते हुए ऐसे ट्रकों को खड़ा करने के लिए मोहनिया में एनएच 30 मोड़ के दक्षिण पार्किंग के लिए स्थल का चयन कर दीवार […]
विज्ञापन
मोहनिया (सदर/ नगर) : मोहनिया में जीटी रोड के किनारे खड़े होनेवाले ओवरलोडेड ट्रकों की वजह से हो रहे हादसे को कम करने के लिए एसडीएम डॉ जितेंद्र गुप्ता ने कदम उठाते हुए ऐसे ट्रकों को खड़ा करने के लिए मोहनिया में एनएच 30 मोड़ के दक्षिण पार्किंग के लिए स्थल का चयन कर दीवार बनाने का निर्णय लिया है.
कुदरा में थाना के सामने उत्तर तरफ पार्किंग के लिए स्थान का चयन किया गया है, जबकि दुर्गावती में ऐसे ट्रकों की पार्किंग के लिए शुक्रवार को एसडीएम स्थल का चयन करेंगे. एसडीएम डॉ जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि ओवरलोडेड ट्रकों को पकड़ने के बाद अब तक पुलिस जीटी रोड पर ही जगह के अभाव में खड़ा करवाती थी. इसकी वजह से नेशनल हाइवे कुछ दूर तक वन वे होने से पीछे से आगे निकलने वाली गाड़ियों को इन स्थानों पर काफी दिक्कतें होती थीं. इससे जाम के साथ सड़क हादसों की आशंका भी अधिक होती थी.
इसको ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया कि ऐसे वाहनों को खड़ा करने के लिए जमीन की तलाश क्यों न की जाये. इससे इसका स्थायी समाधान हो सकेगा. इसके लिए जीटी रोड से लगने वाले तीनों थाने मोहनिया, कुदरा व दुर्गावती में स्थल का निरीक्षण किया. मोहनिया व कुदरा के लिए पार्किंग स्थल का चयन किया. इन चयनित स्थानों की घेराबंदी जल्द ही शुरू करायी जायेगी. दुर्गावती में शुक्रवार को स्थल का चयन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










