आंखों में पति के खोने का गम, दिल में शहादत पर गर्व

Updated:
विज्ञापन

मोहनिया(सदर). ‘बरसे गगनवा से आज श्रद्धा सुमन, तोड़ी गइला स्नेहिया के डोरिया बलम’ भले ही पति के खोने का गम इस भारत माता के वीर सपूत की पत्नी वीरांगना प्रमीला की आंखों से आंसू बनकर निकल रहे थे. लेकिन, दिल में भारतीय वीरांगना जैसी अपने पति की शहादत पर गर्व है जो देश के लिए […]

विज्ञापन
मोहनिया(सदर). ‘बरसे गगनवा से आज श्रद्धा सुमन, तोड़ी गइला स्नेहिया के डोरिया बलम’ भले ही पति के खोने का गम इस भारत माता के वीर सपूत की पत्नी वीरांगना प्रमीला की आंखों से आंसू बनकर निकल रहे थे. लेकिन, दिल में भारतीय वीरांगना जैसी अपने पति की शहादत पर गर्व है जो देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी. आंखों से बहते आंसुओं को पोछते हुए वीर शहीद की पत्नी बेबस बोल पड़ी.
‘ इ आतंकियन के मनशा कबों पूरा न होई पति गईले त का हमार बेटा इ दुश्मन से बदला लेही’ विरांगना के मुंख से यह बात सुन लोगों का अपने इस वीर सपूत की शहादत से सीना गर्व से फूल उठा. हमारे देश का इतिहास रहा है
जब देश पर बाहरी शत्रुओं के आक्रमण का समय आया हमारे देश की नारियों ने पति की आरती कर विजय तिलक लगा. हाथ में तलवार देकर रण भूमी में भेजा है. इस विरांगना की वाणी ने इस इतिहास को जीवंत कर दिया. इसी क्रम से एसपी हरप्रीत कौर भी भावुक हो उठी और बरबस ही उनकी आंखे भी भर आयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन