कार से 348 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

समेकित चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 348 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है
मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच 19 स्थित समेकित चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 348 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है, साथ ही एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के कझारघाट वार्ड आठ निवासी प्रसिद्ध चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन जांच कर रही थी. इसी दौरान यूपी की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गयी, तो जांच के दौरान कार में बनाये गये तहखाने से 348 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. उत्पाद निरीक्षक गुंजेश कुमार ने बताया कि बरामद शराब को कार सहित जब्त कर लिया गया और कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




