ग्लेज इंडिया के छह गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Aug 2019 7:24 AM
मोहनिया नगर : शहर के भभुआ रोड स्थित ग्लेज इंडिया कंपनी में नौकरी देने के नाम पर युवकों से पैसे लेने के मामले में पुलिस ने कंपनी के छह लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कर्मियों में फ्रेंचाइजी शाखा प्रबंधक गया के कोषुमाहर गांव निवासी शिव शंकर दास के पुत्र अजय दास, भगवानपुर थाना क्षेत्र […]
मोहनिया नगर : शहर के भभुआ रोड स्थित ग्लेज इंडिया कंपनी में नौकरी देने के नाम पर युवकों से पैसे लेने के मामले में पुलिस ने कंपनी के छह लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कर्मियों में फ्रेंचाइजी शाखा प्रबंधक गया के कोषुमाहर गांव निवासी शिव शंकर दास के पुत्र अजय दास, भगवानपुर थाना क्षेत्र के बराजडीहवा गांव निवासी ठाकुर सिंह के पुत्र संतोष कुमार सिंह, गया के नाद गांव निवासी स्वर्गीय शिबू चौधरी के पुत्र सुरेंद्र चौधरी, कोडरमा के दसारो गांव निवासी कुद्दुस अंसारी के पुत्र सरफराज अंसारी, कोडरमा के इंद्रवा गांव निवासी महादेव पांडेय के पुत्र राहुल कुमार पांडेय एवं कोडरमा के ही रूपाडीह गांव निवासी मंटू यादव के पुत्र अमित यादव शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










