जगजीवन स्टेडियम में कल प्रभारी मंत्री संतोष कुमार निराला करेंगे झंडोत्तोलन

भभुआ सदर : बुधवार को मनाये जाने वाले स्वतंत्रता दिवस को लेकर सोमवार को जगजीवन स्टेडियम में फाइनल रिहर्सल किया गया. फाइनल रिहर्सल में निर्धारित समय से छह मिनट विलंब से प्रभारी डीएम सुमन कुमार जगजीवन स्टेडियम पहुंचे. वहीं निर्धारित समय से तीन मिनट विलंब से झंडोत्तोलन किया गया. रिहर्सल के लिए सुबह आठ बज […]
भभुआ सदर : बुधवार को मनाये जाने वाले स्वतंत्रता दिवस को लेकर सोमवार को जगजीवन स्टेडियम में फाइनल रिहर्सल किया गया. फाइनल रिहर्सल में निर्धारित समय से छह मिनट विलंब से प्रभारी डीएम सुमन कुमार जगजीवन स्टेडियम पहुंचे. वहीं निर्धारित समय से तीन मिनट विलंब से झंडोत्तोलन किया गया. रिहर्सल के लिए सुबह आठ बज कर 50 मिनट पर परेड के सलामी का समय निर्धारित किया गया था. वहीं झंडोत्तोलन का समय नौ बजे निर्धारित किया गया था.
लेकिन, डीएम के प्रभार में एडीएम सुमन कुमार निर्धारित समय से छह मिनट विलंब से पहुंचे. जबकि, एसपी मोहम्मद फरोगुद्दीन रिहर्सल में परेड के निरीक्षण के लिए 08:35 पर ही जगजीवन स्टेडियम में पहुंच गये थे. निर्धारित समय आठ बज कर 50 मिनट पर जब प्रभारी डीएम सुमन कुमार नहीं पहुंचे तो एसपी सहित परेड के लिए तैनात जवानों को उनका इंतजार करना पड़ा.
निर्धारित समय के छह मिनट विलंब से परेड के निरीक्षण का कार्यक्रम शुरू हुआ तो झंडोत्तोलन में तीन मिनट का विलंब हो गया. जबकि, परंपरा के मुताबिक फाइनल रिहर्सल ठीक उसी तरह से होता है. जिस तरह से कि मुख्य आयोजन के दिन कार्यक्रम को होना रहता है. प्रभारी डीएम के निर्धारित समय से लेट होने पर थोड़ी देर के लिए जगजीवन स्टेडियम में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गयी. 72वें स्वतंत्रता दिवस पर बुधवार को मंत्री, अधिकारी सहित पूरा जिला कदमताल के साथ तिरंगे को सलामी देगा.
इसको लेकर जिले भर में तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. परेड के निरीक्षण के दौरान एसपी ने पूर्वाभ्यास परेड का नेतृत्व कर रहे सार्जेंट मेजर संतोष ओझा को शामिल सैप, डीएपी, जिला बल सहित एनसीसी, बालिका विद्यालय की शामिल छात्राओं को अपने स्थान से कुछ हट कर खड़ा करने का निर्देश दिया. परेड में शामिल जवानों की सलामी लेने के बाद डीएम व एसपी ने खुली जीप में परेड का निरीक्षण भी किया. इस दौरान एएसपी मुख्यालय अनंत कुमार राय, एसडीओ भभुआ कुमारी अनुपम सिंह, एसडीपीओ अजय प्रसाद, एमटी सार्जेंट मुकेश कुमार, थानाध्यक्ष भभुआ सत्येंद्र राम, अधिवक्ता व उदघोषक मो कलीम, मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




