अप्रवासी भारतीय के खाते से उड़ाये 18 हजार रुपये
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कॉल करनेवाले ने खुद को एसबीआई का अधिकारी बता कर एटीएम कार्ड का नंबर व सिक्यूरिटी नंबर लिया भभुआ सदर : दुबई में रह रहे कैमूर के मूल निवासी एक युवक के बैंक खाते से साइबर क्राइम करनेवाले अपराधियों ने उनका एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछ कर 18 हजार रुपये निकाल लिये. पीड़ित युवक भगवानपुर […]
विज्ञापन
कॉल करनेवाले ने खुद को एसबीआई का अधिकारी बता कर एटीएम कार्ड का नंबर व सिक्यूरिटी नंबर लिया
भभुआ सदर : दुबई में रह रहे कैमूर के मूल निवासी एक युवक के बैंक खाते से साइबर क्राइम करनेवाले अपराधियों ने उनका एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछ कर 18 हजार रुपये निकाल लिये. पीड़ित युवक भगवानपुर थाने के पहड़िया गांव निवासी विनोद कुमार सिंह बताया जाता है.
इस मामले में साइबर अपराधियों के हाथों 18 हजार से अधिक गंवा चुके विनोद ने बताया कि रविवार को उनके मोबाइल पर सुबह सात बजे जब कॉल आया. कॉल करनेवाले ने खुद को एसबीआई का अधिकारी बता कर उनके एटीएम कार्ड का नंबर बदले जाने को लेकर कार्ड का सिक्यूरिटी नंबर मांगा. उन्होंने सही का बैंक अधिकारी समझ कर उसे अपने कार्ड का कोड बता दिया.
इसके थोड़ी देर बाद ही उनके मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन खरीदारी करने के काटे गये रकम आने लगे. जब बिना खरीदारी के बैंक के खाते से रुपये कटने लगे तब जाकर युवक को अपनी गलती का एहसास हुआ और तत्काल उसने कॉल करके अपने एटीएम कार्ड को फ्रिज कराया. तब तक साइबर अपराधियों ने उसके खाते से 18 हजार 200 से अधिक की खरीदारी ऑनलाइन कर ली थी. इस मामले में पीड़ित युवक ने भगवानपुर थाने में भी आवेदन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










