100 घरों के लिए एक ही हैंडपंप सहारा लाइन लगा भरते हैं पानी बाजार के सराय मुहल्ले का हाल
दुर्गावती : स्थानीय मुख्यालय बाजार में पीने के पानी की किल्लत देखी जा रही है. पूर्व के लगे हैंडपंप खराब है. बाजार आये लोगों को पानी पीने के लिए दुकानों पर जाना पड़ता है. दुकान से बिना कुछ खरीदे पानी पीने पर दुकानदार यह कहते हुए झिझक जाते हैं कि पानी मेहनत से लाये हैं, […]
दुर्गावती : स्थानीय मुख्यालय बाजार में पीने के पानी की किल्लत देखी जा रही है. पूर्व के लगे हैंडपंप खराब है. बाजार आये लोगों को पानी पीने के लिए दुकानों पर जाना पड़ता है. दुकान से बिना कुछ खरीदे पानी पीने पर दुकानदार यह कहते हुए झिझक जाते हैं कि पानी मेहनत से लाये हैं, पानी बर्बाद नहीं करें. गौरतलब है कि बाजार में जिनके पास पीने के पानी का अपना निजी संसाधन है. उनका काम तो चल जा रहा है. लेकिन, जिनके घरों में हैंडपंप नहीं है.
इस तपती गर्मी में उनका हाल बेहाल है. पीने के पानी के लिए प्यास बुझाने के लिए काफी परेशानी होती है. बात कर रहे हैं बाजार के सराय मुहल्ले की. जहां गरीब परिवार के लगभग 100 घर की आबादी के बीच मात्र एक हैंडपंप ही सहारा है. सप्लाइ का पानी सुबह शाम आता भी है तो सिर्फ आधे घंटे के लिए. मात्र एक हैंडपंप होने से पीने के पानी के लिए लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










