भूत-प्रेत के चक्कर में पत्नी की ईंट-पत्थर से कूच कर हत्या

Updated:
विज्ञापन

कैमूर : बिहारमें कैमूरके चैनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर एकह्रदयविदारक घटना घटी. पति ने अपनी पत्नी को ईंट पत्थर से कूच-कूच कर हत्या कर दी और हत्या करने के बाद शव के पास पकड़े जाने तक खड़ा रहा. उक्त घटना बियूर गांव के निकट कोहिरा पुल के बगल में बरगद के पेड़ के […]

विज्ञापन

कैमूर : बिहारमें कैमूरके चैनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर एकह्रदयविदारक घटना घटी. पति ने अपनी पत्नी को ईंट पत्थर से कूच-कूच कर हत्या कर दी और हत्या करने के बाद शव के पास पकड़े जाने तक खड़ा रहा. उक्त घटना बियूर गांव के निकट कोहिरा पुल के बगल में बरगद के पेड़ के पास की है. उक्त दंपती भभुआ थाना क्षेत्र के गोराईपुर गांव का रहनेवाला है. मृतका का नाम सुनिता देवी व उसके पति का नाम शंशी बिंद है. पुलिस ने पति शंशी बिंद को मौके से गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, शंशी बिंद की मानसिक हालत कुछ ठीक नहीं थी. उसकी पत्नी सुनीता भूत-प्रेत का असर समझ कर चैनपुर के दुलहरा गांव स्थित अपने रिश्तेदारी में रह कर बियूर में पति का इलाज कराती थी. सोमवार की दोपहर कुछ लोग जब कोहिरा पुल से गुजर रहे थे तो देखे कि एक महिला का शव वहां पड़ा हुआ है और एक व्यक्ति वहां खड़ा है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चैनपुर थाने को दी और उस व्यक्ति को पकड़ लिया.

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पड़ताल की, तो पता चला कि उक्त व्यक्ति भभुआ थाने के गोराईपुर का रहनेवाला है. मृतका उसकी पत्नी है और उसने ईंट पत्थर से कूच-कूच कर हत्या कर दी. शव के इर्द-गिर्द ईंट पत्थर पड़े हुए थे. पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद भी उसका पति शंशी बिंद अजीबोगरीब हरकत कर रहा था. उसके परिजन जब वहां पहुंचे, तो उन्होंने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी भूत-प्रेत का असर समझ बियूर में इलाज करा रही थी और इसके लिए वह दुलहरा गांव में रहती थी. चैनपुर थानेदार राजीव रंजन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया गया है. उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन