चालक चलती बस से कूद कर हुआ फरार, सहायक हिरासत में
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मिनी बस में लादे 12 पशुओं में तीन की मौत भभुआ सदर : गुरुवार सुबह भभुआ थाने की पुलिस ने लगभग 14 किलोमीटर तक खदेड़ते हुए पशु लदे एक मिनी बस को पकड़ लिया. इस दौरान मिनी बस का चालक व उसका सहायक भभुआ-मोहनिया सड़क पर अवारी गांव के समीप चलते बस को छोड़ भाग […]
विज्ञापन
मिनी बस में लादे 12 पशुओं में तीन की मौत
भभुआ सदर : गुरुवार सुबह भभुआ थाने की पुलिस ने लगभग 14 किलोमीटर तक खदेड़ते हुए पशु लदे एक मिनी बस को पकड़ लिया. इस दौरान मिनी बस का चालक व उसका सहायक भभुआ-मोहनिया सड़क पर अवारी गांव के समीप चलते बस को छोड़ भाग निकले और चलती बस एक राहगीर के पैर को रौंदते हुए समीप की एक झोंपड़ी से टकरा कर रुक गयी. इधर, 14 किलोमीटर से खदेड़ रहे भभुआ थाने के एसआइ भगवान सिंह और जवान चलती बस को छोड़ भाग रहे चालक और उसके सहायक का पीछा किया. लेकिन, चालक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला.
लेकिन, सहायक को पुलिस ने पकड़ लिया. पकड़ाया सहायक चैनपुर का जाकिर बताया जाता है. जबकि, उसका चालक उसी गांव का सलीम है. हालांकि, पशु लदे मिनी बस को पकड़ने के चक्कर में भभुआ थाने के एसआइ भगवान सिंह और बीएमपी जवान अरविंद घायल हो गये. भभुआ थाने में जब पशु लदे बस की तहकीकात की गयी, तो उसमें अमानवीय तरीके से एक-दूसरे से बंधे 12 पशु मिले. इसमें से एक सांड़ व दो गाय की मौत हो चुकी थी. जबकि, बस में लदे अन्य नौ मवेशियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बस से निकलते हुए उन्हें थाना परिसर में रखा. तीन पशुओं की मौत के बाद पशु अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उनका पोस्टमार्टम कराया गया और घायल व सुस्त पड़े जीवित मवेशियों का इलाज किया गया.
आक्रोशित लोगों ने की पिटाई भभुआ थानाध्यक्ष सत्येंद्र राम ने बताया कि पकड़े गये तस्कर के अनुसार, सभी पशुओं को वे लोग सिरसी व श्रीरामपुर मेले से लाद कर उसे बारुण ले जा रहे थे. इसी दौरान एसपी आवास के समीप बिना नंबर के उक्त बस को संदिग्ध मान वहां पुलिस जवानों के साथ खड़े एसआइ भगवान सिंह और एसआइ ब्रिजकिशोर सिंह ने रुकवाया, तो बस का चालक बस की रफ्तार तेज कर भागने लगा. इस पर पुलिस भी उसका पीछा करने लगी. इस दौरान पशु लदे मिनी बस का चालक कई लोगों की जान लेते-लेते बचा और मोहनिया अंवारी के समीप जब पशु लदे बस के चालक ने फंसते देखा, तो सहायक के साथ वह बस को चलती अवस्था में छोड़ कूद गया और भाग निकलने का प्रयास किया. इसमें चालक तो फरार हो गया. लेकिन, उसके सहायक को पकड़ लिया गया. सहायक को पकड़े जाने के बाद पशु लदा बस जान लोग आक्रोशित हो गये और पुलिस अभिरक्षा में रहने के बावजूद उसकी पिटाई करने लगे. हालांकि, पुलिस ने सख्ती दिखा सहायक को भीड़ से छुड़ा उसे और पशु लदे बस को थाना लेते आयी. थानाध्यक्ष के अनुसार, सहायक को पशु क्रूरता अधिनियम में अब न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.
बस से पशु तस्करी की पहली घटना
पता चला है कि जिले में बस से पशु तस्करी की यह पहली घटना है. पहले ट्रक, पिकअप या कार से पशु तस्करी की घटना हो चुकी है. लेकिन, सक्रिय पशु तस्कर अब बस से भी पशु की तस्करी करने लगे हैं. पकड़े गये मिनी बस को पशु तस्करों ने सभी साइड के शीशे लोहे के चादर से बंद करवा दिये थे. इससे लगे कि यह मालवाहक वाहन हो. बस में बजाप्ते लोहे का ग्रिल भी लगाया गया है ताकि, पशु पीछे से गिर कर भाग न सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










