अरे द्वारपालों, कन्हैया से कह दो कि दर पर सुदामा..
दुर्गावती : महमूदगंज बाजार में बुधवार की देर शाम देवी जागरण का आयोजन किया गया. नवरात्रि के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम को शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार प्रसून, थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, मुखिया रामअवध यादव व कमेटी के सदस्यों ने दीप जला कर किया. इस दौरान बीडीओ ने कहा कि संगीत सभी के जीवन […]
दुर्गावती : महमूदगंज बाजार में बुधवार की देर शाम देवी जागरण का आयोजन किया गया. नवरात्रि के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम को शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार प्रसून, थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, मुखिया रामअवध यादव व कमेटी के सदस्यों ने दीप जला कर किया. इस दौरान बीडीओ ने कहा कि संगीत सभी के जीवन में अहम भूमिका निभाता है. यह हमारे जीवन को शांतिपूर्ण बनाता है. इस दौरान कार्यक्रम गीतकार अजय पांडेय अमृत जब निमिया के टाढ़ मईया,
डाले ली झूलनवा गीत गाये तो उपस्थित दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो गये. इसके अलावे देवी जागरण में कृष्ण व सुदामा के मित्रता पर आधारित गीत अरे द्वारपालों कन्हैंया से कह दो कि दर पर सुदामा गरीब आ गया है गीत की जब प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी गयी, तो पूरा माहौल शांति के वातावरण में आनंद मग्न हो गया. वहीं, बमबम बोल रहा है काशी के गीत पर गायक ने श्रोताओं से खूब तालियां बटोरीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










