दो बाइकों में टक्कर दो युवक घायल

Updated:
विज्ञापन

भभुआ सदर : मंगलवार को भभुआ आ रहे बाइक सवार दो युवकों को एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने रांग साइड से आकर धक्का मार कर भाग निकला. इसमें एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को इलाज के लिए आनन-फानन में […]

विज्ञापन
भभुआ सदर : मंगलवार को भभुआ आ रहे बाइक सवार दो युवकों को एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने रांग साइड से आकर धक्का मार कर भाग निकला. इसमें एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.
घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां दोनों घायलों का इलाज डॉ अविनाश चंद्रा ने किया. जानकारी के अनुसार, चैनपुर निवासी वारिस हुसैन के पुत्र दानिश खान व अखतर आलम के पुत्र साकिब अली सुबह 10 बजे बाइक से चैनपुर से भभुआ जा रहे थे. सुवरन नदी के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार ने उनके बाइक में रांग साइड से आकर जोरदार टक्कर मार दी.
भभुआ सदर : भभुआ-चैनपुर सड़क पर परैया मोड़ के समीप मंगलवार को एक बाइक सवार युवक बाइक पर से नियंत्रण छूट जाने से अनियंत्रित होकर बाइक सहित सड़क किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया.
लेकिन, युवक की गंभीर स्थिति पर उसे बाहर रेफर कर दिया गया. युवक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के जीगनपुरवा निवासी प्यारे बिंद का बेटा बबुंदर बिंद के रूप में की गयी है, जो अपने गांव से केश के सिलसिले में भभुआ थाना क्षेत्र के बेतरी गांव में एक परिचित से मिल वापस घर जा रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन