बिहार : महागठबंधन नहीं, नीतीश ने तोड़ा विश्वास : शरद यादव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2017 7:20 AM
मोहनिया (कैमूर) : राज्यसभा के सांसद व जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि 70 वर्षों में पहली बार बिहार की जनता का विश्वास टूटते देखा. नीतीश कुमार महागठबंधन नहीं तोड़े हैं, वह 11 करोड़ जनता के विश्वास को तोड़े हैं. जनता ने महागठबंधन को पांच वर्ष के लिए सत्ता दिया था, […]
मोहनिया (कैमूर) : राज्यसभा के सांसद व जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि 70 वर्षों में पहली बार बिहार की जनता का विश्वास टूटते देखा. नीतीश कुमार महागठबंधन नहीं तोड़े हैं, वह 11 करोड़ जनता के विश्वास को तोड़े हैं.
जनता ने महागठबंधन को पांच वर्ष के लिए सत्ता दिया था, लेकिन एक ही रात में नीतीश कुमार गठबंधन तोड़कर बीजेपी के साथ शामिल हो गये और सत्ता में काबिज हो गये. मंगलवार को कैमूर जिला के मोहनिया, नुआंव व रामगढ़ में जनसभा के दौरान शरद यादव वर्तमान बिहार सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि संविधान में तो यह सरकार बन गयी, लेकिन, जनता के वोट और इमान का छल-कपट किया गया.
शरद यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान में इस पार्टी की 18 राज्यों में सरकार है, लेकिन जनता से किये गये वादे अभी तक पूरे नहीं किये जा सके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










