छात्र की फीस के पैसे लूट ले गये बदमाश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चकबंदी रोड की घटना, थाना पहुंच छात्र ने दर्ज करायी शिकायत भभुआ सदर : बुधवार को सुबह करीब 11 बजे इंटरमीडिएट में पढ़ रहे भाई के कोचिंग का बकाया फीस जमा करने जा रहे एक युवक से बदमाशों ने डरा-धमका कर 12 हजार नकद और मोबाइल छीनकर फरार हो गये. घटना चकबंदी रोड की बतायी […]
विज्ञापन
चकबंदी रोड की घटना, थाना पहुंच छात्र ने दर्ज करायी शिकायत
भभुआ सदर : बुधवार को सुबह करीब 11 बजे इंटरमीडिएट में पढ़ रहे भाई के कोचिंग का बकाया फीस जमा करने जा रहे एक युवक से बदमाशों ने डरा-धमका कर 12 हजार नकद और मोबाइल छीनकर फरार हो गये. घटना चकबंदी रोड की बतायी जाती है.
घटना के बाद पीड़ित छात्र ने आरोपी बदमाशों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. जानकारी के अनुसार, पीड़ित अधौरा थाना क्षेत्र के ताला निवासी शिव भजन सिंह का पुत्र उमाशंकर सिंह, जो हाल में भभुआ वार्ड संख्या-13 छावनी मोहल्ला स्थित एक किराये के मकान में कमरा लेकर अपने भाई अभिषेक के साथ पढ़ाई करता है.
पीड़ित ने थाने को दिये गये आवेदन में बताया है कि बुधवार करीब 11 बजे वह अपने छोटे भाई अभिषेक का कोचिंग का बकाया फीस जमा करने 12 हजार रुपये लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में आपराधिक प्रवृत्ति का एक बदमाश युवक उसे रोककर उसे धमकाते हुए सारे पैसे व मोबाइल छीन भाग गया. इस छिनतई मामले में पीड़ित ने बदमाश का नाम पुलिस को बताया है. पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि गोलू अपराधी किस्म का युवक है.
इसके ऊपर कई अपराधिक मामले भी पूर्व में दर्ज हैं. छात्र के आवेदन पर नगर थाने की पुलिस तुरंत एक्शन में आयी और छात्र को लेकर चकबंदी रोड में छापेमारी करने निकल गयी. लेकिन, बदमाश पुलिस के पकड़ में नही आ सका. पुलिस युवक के आवेदन पर कार्रवाई में जुटी हुई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










