स्वस्थ शरीर के लिए स्वच्छता जरूरी : डीएम

Updated:
विज्ञापन

अलबेंडाजोल की गोली को चबा कर खाने की दी गयी सलाह स्कूल के छात्रों को गोली खिलाने में कोताही बरतने पर प्रधानाध्यापक पर होगी कार्रवाई भभुआ सदर : एक स्वस्थ शरीर के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है. हर बच्चों को चाहिए कि वह स्वच्छ रहें व स्वच्छता अपनायें. अलबेंडाजोल की गोली शरीर के लिए हानिकारक […]

विज्ञापन
अलबेंडाजोल की गोली को चबा कर खाने की दी गयी सलाह
स्कूल के छात्रों को गोली खिलाने में कोताही बरतने पर प्रधानाध्यापक पर होगी कार्रवाई
भभुआ सदर : एक स्वस्थ शरीर के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है. हर बच्चों को चाहिए कि वह स्वच्छ रहें व स्वच्छता अपनायें. अलबेंडाजोल की गोली शरीर के लिए हानिकारक नहीं, बल्कि फायदेमंद होती है. उक्त बातें डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह ने बुधवार को कृमि मुक्ति अभियान की शुरुआत करते हुए कही.
उन्होंने कहा कि 10 अगस्त से शुरू होनेवाले कृमि मुक्ति अभियान के लिए सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक अपने स्कूल के छात्रों को अलबेंडाजोल की गोली खिलाने में कोताही नहीं बरतें, नहीं तो उनके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान वहां जुटे विद्यालय के छात्रों को डीएम के द्वारा अलबेंडाजोल की गोली भी खिलायी गयी. इसके पूर्व डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह ने भभुआ के नगरपालिका मध्य विद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया.
आठ लाख बच्चों को खिलायी जायेगी गोली
जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने कहा कि कृमि संक्रमण चक्र की रोकथाम के लिए यह दवाई सभी बच्चों को देना आवश्यक है. यह बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और संपूर्ण विकास के लिए भी लाभदायक है.
उन्होंने बताया कि जिले के 1410 सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों सहित 1345 आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगभग आठ लाख से अधिक बच्चों को 10 अगस्त को अलबेंडाजोलकी गोली खिलायी जायेगी. इसके अलावे 17 अगस्त को मॉपअप दिवस पर भी ये गोली छात्रों को खिलायी जायेगी. उन्होंने बताया कि इस दौरान स्वास्थ्य पदाधिकारी जिले में जाकर पूरे अभियान पर नजर रखेंगे. उन्होंने बताया कि अलबेंडाजोल की गोली बड़ी होती है. इस कारण बच्चों को यह दवा चबा कर खाने की सलाह दी गयी है.
क्योंकि, बिना चबा कर खायी गयी अलबेंडाजोल की गोली का प्रभाव कम पड़ सकता है. उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की चिकित्सकीय सहायता के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों से संपर्क किया जा सकता है. इस अवसर पर जिला वैक्टर वॉम डिजिज पदाधिकारी डॉ. एकराम अली, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. विवेक कुमार सिंह सहित नगरपालिका मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य पियूष कुमार सिंह भी मौजूद रहें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन