"32 चावल और "23 प्रति केजी गेहूं का जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

जिले में 3212 फर्जी राशन कार्डधारी हुए चिह्नित, एक हजार कार्ड रद्द भभुआ नगर : गरीबों को सस्ते दर पर मिलनेवाले अनाज का लाभ फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवा कर जो लोग अब तक विभाग को चुना लगाते रहे हैं. उन पर जल्द ही प्रशासनिक शिकंजा कसेगा. फर्जी राशन कार्ड पर अनाज का उठाव […]

विज्ञापन
जिले में 3212 फर्जी राशन कार्डधारी हुए चिह्नित, एक हजार कार्ड रद्द
भभुआ नगर : गरीबों को सस्ते दर पर मिलनेवाले अनाज का लाभ फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवा कर जो लोग अब तक विभाग को चुना लगाते रहे हैं. उन पर जल्द ही प्रशासनिक शिकंजा कसेगा.
फर्जी राशन कार्ड पर अनाज का उठाव करनेवाले लोगों के धरपकड़ के लिए जिला प्रशासन ने अभियान चलाया है. ऐसे फर्जी लाभुकों से खाद्य निगम द्वारा गेहूं व चावल के निर्धारित रेट के तहत वसूली की जायेगी, जिसमें चावल के लिए प्रति क्विंटल 3200 व गेहूं के लिए 2300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से रुपये की वसूली की जायेगी. फिलहाल जिला प्रशासन फर्जी राशन कार्ड को रद्द करने की कार्रवाई में जुटा हुआ है. इस क्रम में भभुआ अनुमंडल के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को मिला कर लगभग एक हजार राशन कार्ड रद्द किये जा चुके हैं. जबकि, कैमूर जिले में कुल 3212 फर्जी राशन कार्डधारी चिह्नित किये गये हैं.
15 दिनों का समय : खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जिनके पास पक्का मकान, चारपहिया वाहन, सरकारी नौकरी आदि तक है और वे गरीबी रेखा के श्रेणी में नाम होने का हवाला देते हुए कार्ड व कूपन प्राप्त कर गरीबों के हिस्से का अनाज उठाव कर रहे हैं. उनके दिन अब लदनेवाले हैं. इसमें जिन लाभुकों को इस क्रम में चिह्नित किया गया है, उन पर खाद्यान्न की वसूली के लिए सर्टिफिकेट केस दर्ज किया जायेगा. जो लोग स्वत: यह जुर्माना भर देंगे.
उनपर केस नहीं किया जायेगा. इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी के स्तर से पहले नोटिस जारी किया जायेगा. भभुआ एसडीएम ललन प्रसाद ने इस संबंध में बताया कि इसके लिए 15 दिनों का समय दिया गया है. उसके बाद भी जो फर्जी राशनकार्डधारी जुर्माना नहीं भरते उनके विरुद्ध सर्टिफिकेट केस किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन