उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए लेने होंगे कठोर फैसले
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चुनौती. नगर सरकार कल संभालेगी कार्यभार वार्ड पार्षदों से साफ-सफाई, पुस्तकालय, पार्क, मनोरंजन के साधन की उम्मीद भभुआ सदर : बुधवार से कार्यभार संभालने जा रही नगर सरकार को शहर की जीर्ण-शीर्ण व्यवस्था से जबरदस्त चुनौती मिलनेवाली है. शहर में समस्याएं तो अनेक हैं, जो आनेवाले समय में नगर पर्षद के प्रत्येक वार्ड पार्षदों व […]
विज्ञापन
चुनौती. नगर सरकार कल संभालेगी कार्यभार
वार्ड पार्षदों से साफ-सफाई, पुस्तकालय, पार्क, मनोरंजन के साधन की उम्मीद
भभुआ सदर : बुधवार से कार्यभार संभालने जा रही नगर सरकार को शहर की जीर्ण-शीर्ण व्यवस्था से जबरदस्त चुनौती मिलनेवाली है. शहर में समस्याएं तो अनेक हैं, जो आनेवाले समय में नगर पर्षद के प्रत्येक वार्ड पार्षदों व नगर सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती बन कर उभरेगी. खास कर शहर में लाइलाज हो चुके जलजमाव की समस्या के निदान के लिए बेहतर सीवरेज प्लान, कचरा निष्पादन के लिए सख्ती से डोर-टू-डोर कचरा उठाव के अलावे
, हर घर तक स्वच्छ जलापूर्ति, वार्ड स्तर पर जनता की समस्याओं को दूर करना, वार्ड की गली-सड़क को रोशन करना व पूर्व की जो योजनाएं अधूरी रह गयी है. उसमें पूर्व पार्षदों के हस्तक्षेप के बिना काम करने की बड़ी चुनौती नगर सरकार के सामने होगी. हालांकि, नये नप अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार आर्य ने अध्यक्ष बनने के बाद शहर में जलजमाव की समस्याओं पर सर्वप्रथम ध्यान देने की बात कही थी. लोगों को भी उम्मीद है कि नयी नगर की सरकार शहर के कई गली-मुहल्लों में जलजमाव की समस्या से उन्हें जल्द ही निजाद दिलायेगी.
सड़क पर अवैध पार्किंग: शहर के फुटपाथ व नाला पर अतिक्रमण, वाहन पार्किंग की व्यवस्था, सड़क किनारे मांस-मछली की बिक्री पर रोक, कूड़ा निस्तारण, डस्टबीन की कमी, मुख्य सड़क पर अवैध पार्किंग, फुटपाथी दुकानदारों को वेंडिग जोन में शिफ्ट कराने, कूड़ा उठाव, शहर में वर्षों से बंद जलमीनार को चालू कराने, पुस्तकालय, पार्क, मनोरंजन का साधन आदि की व्यवस्था शहरवासियों के लिये नासूर बनी हुई है.
जलजमाव से मुक्ति व सात निश्चय गंभीर चुनौती
गली-मुहल्लों में अंधेरा कायम
मुख्यमंत्री के सात निश्चय में से तीन निश्चय पर काम शहर में चल रहा है. योजना के तहत कच्ची सड़कों का निर्माण, हर घर-नल जल व शौचालय निर्माण कराया जा रहा है. शहर के चकबंदी रोड सहित कई मुहल्ले की सड़कें क्षतिग्रस्त हैं. उनके लिए कोई योजना नहीं है. शहर के हर मुहल्ले व सड़कों को रोशन करने के नाम पर हर वर्ष लाखों रुपये खर्च किये जाते हैं. फिर भी शहर के मुख्य रास्ते सहित गली मुहल्लों में अंधेरा कायम है. सरकार के निश्चय को हर घर तक पहुंचाने के लिए भी नगर की सरकार को कठोर निश्चय करना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










