हादसे में चालक सहित चार लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

कर्मनाशा : दुर्गावती थाना क्षेत्र के महमूदगंज बाजार के पश्चिम तरफ जीटी रोड पर शनिवार की रात 11:30 बजे डिवाइडर पार करने के क्रम में बस व ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गयी. घटना में बस सवार तीन व्यक्ति व ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों को एनएचएआइ एंबुलेंस कर्मियों की मदद […]

विज्ञापन

कर्मनाशा : दुर्गावती थाना क्षेत्र के महमूदगंज बाजार के पश्चिम तरफ जीटी रोड पर शनिवार की रात 11:30 बजे डिवाइडर पार करने के क्रम में बस व ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गयी. घटना में बस सवार तीन व्यक्ति व ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों को एनएचएआइ एंबुलेंस कर्मियों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भरती कराया गया. ट्रक चालक की हालत को गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया.

पता चला है कि औरंगाबाद से बस पर सवार होकर लोग तिलक समारोह में वाराणसी जा रहे थे. महमूदगंज के समीप जीटी रोड पर जाम लगा था. जाम को देखते हुए बस चालक दूसरे साइड से होकर बस को निकालना चाहा. बस को दूसरे साइड से डिवाइडर पार करने के दौरान ही यूपी की तरफ से एक ट्रक आ रहा था, जिसमें बस की जोरदार भिड़ंत हो गयी. घटना में ट्रक चालक वसावन राम 40 वर्ष जोधपुर राजस्थान निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया. बस में सवार राम स्वरूप पांडेय 65, सुजीत कुमार 20 , मोहन सिंह 35 वर्ष ओबरा औरंगाबाद निवासी घायल हो गये. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व एनएचआइ की टीम मौके पर पहुंच गयी. सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन