जगदीशपुर के वृद्ध की हत्या कर बसही के बधार में शव फेंका

Updated:
विज्ञापन

पुसौली/कुदरा : स्थानीय थाना क्षेत्र के कुदरा-परसथुआ सड़क पर बसही गांव के समीप बधार में एक वृद्ध की गोली मार कर हत्या कर शव फेंक दिया गया. सोमवार को कुदरा पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया. पोस्टर्माटम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया. मृतक थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन
पुसौली/कुदरा : स्थानीय थाना क्षेत्र के कुदरा-परसथुआ सड़क पर बसही गांव के समीप बधार में एक वृद्ध की गोली मार कर हत्या कर शव फेंक दिया गया. सोमवार को कुदरा पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया. पोस्टर्माटम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया. मृतक थाना क्षेत्र के ही जगदीशपुर गांव के 65 वर्षीय भगवान सिंह बताये जाते हैं. सोमवार की शाम तक थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी.
पता चला है जगदीशपुर निवासी भगवान सिंह परसथुआ बाजार में अपने मकान में रहते है, जिन्हें सिर में गोली मार कर बसही गांव के पास बधार में फेंका दिया था. सोमवार की सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए बाहर निकले तो एक वृद्ध का शव पड़ा देखा, जिसके पास से मिले कागजात के आधार पर जगदीशपुर गांव के निवासी भगवान सिंह के रूप में पहचान की गयी. इसकी सूचना ग्रामीणों ने कुदरा थाने को दी. सूचना पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया. मृतक के सिर व आंख में दो गोली मारी गयी है.
सूचना पर पहुंची मृतक के पुत्री दीपावली ने बताया की हम लोग परसथुआ बाजार में रहते हैं. रविवार की रात 10 बजे एक व्यक्ति घर पर पिताजी को बुलाने के लिए आया, जो मुरगा खाने की बात कह रहे थे, जिन्हें हम नहीं पहचान सके. पिताजी जब घर से जा रहे तो कहा कि दरवाजा बंद कर लेना सुबह हम आयेंगे. गौरतलब हो कि दीपावली की शादी बच्चा गांव में हुई है. मृतक के कोई पुत्र नहीं है. दीपावली ही एकलौती पुत्री है, जो अक्सर अपने पिता के पास ही रहती है. ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक तीन भाई हैं, जो काफी दिनों से अलग-अलग रहते हैं. मृतक के पिता रामजी सिंह अभी जीवित हैं और अपने गांव जगदीशपुर में ही रहते हैं. मृतक अपने सभी हिस्से के जायदाद का आधा हिस्सा अपनी इकलौती पुत्री दीपावली को लिख दिये हैं, तो आधा हिस्सा अपने परिवारवालों को लिख दिये हैं. सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर किस रंजिश में वृद्ध की हत्या की गयी.
कुदरा पुलिस हर दिन रात में दो गाड़ी से गश्ती करने का दावा करती है, जिसमें एक गाड़ी तो एनएच दो पर तो दूसरी ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर, लेकिन जब गश्ती में पुलिस थी तो कुदरा-परसथुआ मुख्य पथ के किनारे वृद्ध की गोली मार कर हत्या करने का कोई सुराग अभी तक नहीं लग सका है. पुलिस मृतक की पुत्री व दामाद से भी पूछताछ कर रही है.
इस संबंध में कुदरा थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि वृद्ध को गोली मार कर हत्या कर दी गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मामले में मृतक की पुत्री से पूछताछ की जा रही है. अभी तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज किसी द्वारा नहीं करायी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन