नीतीश कुमार 24 जून को देंगे पटना को दो उपहार, जेपी गंगा पथ व करबिगहिया फ्लाईओवर का होगा उद्घाटन

जेपी गंगा पथ
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 जून को पटना के लोगों को दो उपहार देंगे. दीघा से दीदारगंज के बीच जयप्रकाश गंगा पथ के पहले फेज का 24 जून की शाम 4 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही उसी दिन लंबे समय से बन रहे करबिगहिया फ्लाईओवर का भी उद्घाटन किया जायेगा.
पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 जून को पटना के लोगों को दो उपहार देंगे. दीघा से दीदारगंज के बीच जयप्रकाश गंगा पथ के पहले फेज का 24 जून की शाम 4 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही उसी दिन लंबे समय से बन रहे करबिगहिया फ्लाईओवर का भी उद्घाटन किया जायेगा. इस फ्लाईओवर के उद्घाटन के बाद खगौल पथ से करबिगहिया सीधा जुड़ जायेगा. इससे इस इलाके में जाम की समस्या का काफी हद तक समाधान हो जायेगा.
इसकी जानकारी देते हुए पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि जयप्रकाश गंगा पथ की कुल लंबाई 20.5 किलोमीटर है. इस सड़क पर परिचालन शुरू हो जाने से गंगा की लहरों और खूबसूरत नजारों के बीच सफर करने का पटनावासियों का सपना पूरा हो जायेगा. उन्होंने कहा कि इस पथ के निर्माण पर कुल 4 हजार करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है. सितंबर 2013 में निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन बीच में कोरोना का संक्रमण फैलने की वजह से निर्माण कार्य थोड़ा धीमा रहा. गंगा पथ का निर्माण कार्य अप्रैल 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य है.
उन्होंने कहा कि गंगा किनारे बन रही इस सड़क का नजारा बहुत ही खूबसूरत है. उद्घाटन से पहले ही इस देखने के लिए काफी संख्या में लोग इस पथ पर पहुंच रहे हैं. 24 जून को उद्घाटन की तरीख तय होने की सूचना पाकर लोगों में खुशी का माहौल है. लोगों का कहना है कि वे काफी दिनों से इस पल का इंतजार कर रहे थे.
जेपी पथ न सिर्फ पटना के लोगों के लिए बल्कि उत्तर बिहार से पटना आने वाले लोगों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण सड़क होगी. गंगा पथ पर 8 जगहों पर संपर्क पथ का निर्माण किया गया है। पहले फेज में एलसीटी घाट, एएन सिन्हा इंस्टिट्यूट और पीएमसीएच से दीघा दीदारगंज एलिवेटेड रोड का संपर्क पथ जुड़ेगा. इसके पूरा हो जाने पर राजधानी और पटना सिटी के लोगों को शहर में व्याप्त रोड जाम से निजात मिलेगी.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










