ePaper

साइबर फ्रॉड रोकने को चार राज्यों ने मिलाये हाथ, जानिये किन राज्यों के साथ बिहार के हुए समझौते

Updated at : 05 Feb 2021 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
साइबर फ्रॉड रोकने को चार राज्यों ने मिलाये हाथ, जानिये किन राज्यों के साथ बिहार के हुए समझौते

बिहार साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए यूपी, झारखंड, पश्चिमी बंगाल आदि सटे राज्यों के साथ मिल कर काम करेगा. अंतरराज्यीय साइबर फ्राॅड पर ब्रेक लगाने के लिए इन सभी राज्यों को मिला कर एक एसपी रैंक के अधिकारी बतौर नोडल अफसर नामित होंगे.

विज्ञापन

पटना. बिहार साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए यूपी, झारखंड, पश्चिमी बंगाल आदि सटे राज्यों के साथ मिल कर काम करेगा. अंतरराज्यीय साइबर फ्राॅड पर ब्रेक लगाने के लिए इन सभी राज्यों को मिला कर एक एसपी रैंक के अधिकारी बतौर नोडल अफसर नामित होंगे.

पुलिस विभाग की आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान ने बताया कि जनवरी माह में पिछले दिनों इस सभी राज्यों के साथ झारखंड में एक बैठक की गयी थी. इसमें पटना से भी आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया था.

इस समय बिहार की ओर से इस तरह के संयुक्त अभियान चलाने और साइबर क्राइम को रोकने के लिए संयुक्त टीम बना कर काम करने के सुझाव दिये गये थे. अब उसी पर कार्रवाई की जानी है.

एडीजी ने बताया कि बिहार में होने वाले साइबर क्राइम को लेकर कार्रवाई के साथ बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है. इससे यह बात निकल कर सामने आया है कि किन जिलों में सबसे अधिक साइबर फ्रॉड की घटनाएं होती हैं.

आंकड़ों का मूल्यांकन करने के बाद नालंदा, नवादा, गया, जमुई आदि जिलों में अधिक साइबर फ्राॅड की घटनाएं हो रही हैं.

उन्होंने बताया कि इन जिलों के लिए भी एक एसपी रैंक के पदाधिकारी को नोडल अफसर नामित किया गया है, जो जिला पुलिस के साथ मिल कर साइबर क्राइम की घटनाओं पर काम करेंगे.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन