बिहार: जदयू विधायक दामोदर रावत की मां आग सेंकने के दौरान झुलसीं, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं झाझा से जदयू विधायक दामोदर रावत की मां की मौत एक दर्दनाक हादसे में हो गयी. विधायक की मां आग सेंकने के दौरान बुरी तरह झुलस गयीं थी और उन्हें इलाज के लिए पटना भेजा गया था जहां उनकी मौत हो गयी.
Bihar News: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं झाझा विधानसभा से जदयू के विधायक दामोदर रावत की मां मैना देवी आग सेंकने के दौरान गंभीर रूप से झुलस गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद पूर्व मंत्री के गृह प्रखंड सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर है.
जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को अत्यधिक ठंड होने के कारण पूर्व मंत्री दामोदर रावत की मां मैना देवी बोरसी से आग सेंक रही थी. इसी दौरान वह आग की चपेट में आ गईं और झुलस गईं. गंभीर अवस्था में घायल मैना देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, जहां से बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया था. पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात जदयू विधायक की मां ने दम तोड़ दिया.
बताते चलें कि शुक्रवार सुबह ठंड से बचाव के दौरान करीब 100 वर्षीय मैना देवी लकड़ी जलाकर आग सेक रही थीं, तभी उस से निकली चिंगारी उनकी साड़ी में लग गई. शोर मचाने के बाद घर के अन्य सदस्य पहुंचे और पूर्व मंत्री की मां के कपड़ों में लगी आग को बुझाया और इलाज के लिए फौरन उन्हें सदर अस्पताल लाया. लेकिन वह तब तक गंभीर रूप से झुलस गई थीं, जिसके बाद देर रात उनकी मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही जदयू के कई कार्यकर्ता एवं नेता पूर्व मंत्री के घर पर पहुंचने लगे. शनिवार सुबह से ही समर्थकों की भीड़ भी पूर्व मंत्री के आवास पर इकट्ठा होती रही. बताते चलें कि पूर्व मंत्री दामोदर रावत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते रहे हैं. उनकी मां के निधन के बाद झाझा विधानसभा सहित जमुई जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई है. बता दें कि जमुई में ठंड काफी तेज हो गयी है और कोल्ड वेब का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है.
(जमुई से गुलशन कश्यप की रिपोर्ट)
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




