Jehanabad : पॉक्सो एक्ट मामले में युवक पकड़ाया, गया जेल

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : पॉक्सो एक्ट मामले में युवक पकड़ाया, गया जेल

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि धनकी गांव निवासी सूर्यकांत कुमार के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था.

विज्ञापन

मखदुमपुर. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि धनकी गांव निवासी सूर्यकांत कुमार के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी गांव में छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर सूर्यकांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन