ePaper

काको में माॅर्निंग वाक कर घर लौट रही महिला की बाइक की ठोकर से गयी जान

Updated at : 23 Apr 2024 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
काको में माॅर्निंग वाक कर घर लौट रही महिला की बाइक की ठोकर से गयी जान

काको थाना क्षेत्र के औलियाचक गांव के समीप मंगलवार को माॅर्निंग वाक पर निकली एक महिला की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. मृतका काको बाजार निवासी संजय साव की पत्नी सुनीता देवी है.

विज्ञापन

जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के औलियाचक गांव के समीप मंगलवार को माॅर्निंग वाक पर निकली एक महिला की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. मृतका काको बाजार निवासी संजय साव की पत्नी सुनीता देवी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रतिदिन की तरह मंगलवार की अहले सुबह भी मृतका अपने घर से माॅर्निंग वाक के लिए निकली थी. माॅर्निंग वाक कर वह घर वापस लौट रही थी, तभी औलियाचक गांव के समीप एक तेज गति बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद बाइक सवार भागने में सफल रहा. घायल महिला पर नजर जब सड़क से गुजर रहे लोगों की पड़ी तब इस घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गयी. घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. महिला की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात गाड़ी की ठोकर से महिला की मौत हुई है. मामले में लिखित शिकायत मिलने के बाद इसकी जांच की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन