Jehanabad : छापेमारी में वारंटी गिरफ्तार, गया जेल
Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन
एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर भेलावर थाने की पुलिस ने पिंजोरा गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
काको. एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर भेलावर थाने की पुलिस ने पिंजोरा गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति छोटू यादव बताया जाता है. मामले में थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि उक़्त व्यक्ति पर न्यायालय से ननबेलेबल वारंट निर्गत था. पुलिस उसकी तलाश में लगी थी जहां गुप्त सूचना मिली कि वह घर पर देखा जा रहा है. सूचना के आधार पर छापेमारी टीम का गठन कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
महिला बोगी में यात्रा करते 8 पुरुष पकड़ाये
जहानाबाद नगर. पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा चलाये गये जांच अभियान के दौरान महिला बोगी में यात्रा करते 8 पुरुष यात्री को पकड़ा गया है. पकड़े गये सभी पर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए रेलवे कोर्ट भेजा गया है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि जांच अभियान के क्रम में महिला बोगी में यात्रा करते 8 पुरूष यात्री को पकड़ा गया है जिसे रेलवे कोर्ट गया भेजा गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










