Jehanabad : वाणावर गुफाओं का अवलोकन करने पहुंचे रूस और फ्रांस के पर्यटक

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर करीब दो बजे जिले के ऐतिहासिक मखदुमपुर प्रखंड स्थित वाणावर पहाड़ी की सम्राट अशोक निर्मित प्राचीन गुफाओं का अवलोकन करने रूस और फ्रांस से आए पर्यटक पहुंचे.

विज्ञापन

मखदुमपुर.

बुधवार की दोपहर करीब दो बजे जिले के ऐतिहासिक मखदुमपुर प्रखंड स्थित वाणावर पहाड़ी की सम्राट अशोक निर्मित प्राचीन गुफाओं का अवलोकन करने रूस और फ्रांस से आए पर्यटक पहुंचे. इन विदेशी मेहमानों ने गुफाओं की कलात्मक संरचना, शिलालेखों और ऐतिहासिक महत्व का बारीकी से निरीक्षण किया. अवलोकन के दौरान बिहार टूरिज्म विभाग के गाइड राकेश प्रसाद ने उन्हें गुफाओं के इतिहास और महत्व की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे ठंड का मौसम शुरू होता है, विदेशी पर्यटकों का आगमन बढ़ जाता है. वाणावर गुफाएं न केवल ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के कारण भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. बताया जाता है कि वाणावर पहाड़ी पर सम्राट अशोक द्वारा निर्मित सात प्राचीन गुफाएं स्थित हैं, जिनका निर्माण मौर्यकालीन स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है. देशी-विदेशी पर्यटक सालभर आते रहते हैं, विशेषकर सर्दियों में यहां पर्यटन गतिविधियां तेज हो जाती हैं. स्थानीय लोगों ने भी विदेशी पर्यटकों के आगमन पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के पर्यटन विकास के लिए शुभ संकेत बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन