Jehanabad : हथियार दिखा कार लेकर फरार हुआ अपराधी

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

समरकंद गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर एक स्विफ्ट डिजायर कार लूट ली. घटना में कार चालक के साथ मारपीट कर उसे सड़क पर फेंक दिया गया,

विज्ञापन

घोसी. समरकंद गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर एक स्विफ्ट डिजायर कार लूट ली. घटना में कार चालक के साथ मारपीट कर उसे सड़क पर फेंक दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि समरकंद गांव निवासी प्रेम मांझी के बच्चे का जन्मदिन था. इस अवसर पर उनके ससुराल पक्ष पटना जिले के बिहटा से भाड़े पर स्विफ्ट डिजायर कार लेकर गांव पहुंचे थे. सभी लोग कार से उतरकर जन्मदिन समारोह में शामिल होने प्रेम मांझी के घर चले गए, जबकि कार चालक गांव स्थित महादेव स्थान के समीप वाहन खड़ा कर उसमें ही बैठा हुआ था. इसी दौरान अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और चालक से गेट खुलवाकर हथियार दिखाते हुए उसे जबरन कार में बैठा लिया. इसके बाद अपराधी कार लेकर फरार हो गये. शाहपुर गांव से पहले सड़क पर चालक के साथ मारपीट कर उसे चलती कार से धक्का देकर नीचे गिरा दिया गया, जिससे वह घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही घोसी थाना के 112 नंबर वाहन की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए घोसी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन