Jehanabad : बाइपास पर एसयूवी कार ने टेंपो को मारी ठोकर, चालक की गयी जान

Published by : MINTU KUMAR Updated At : 29 Jan 2026 11:12 PM

विज्ञापन

गुरुवार की पटना-गया राष्ट्रीय मार्ग के लड़ौआ बाइपास के समीप एसयूवी कार में सब्जी से लदा टेंपो ने पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दिया जिससे टेंपो चालक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

मखदुमपुर.

गुरुवार की पटना-गया राष्ट्रीय मार्ग के लड़ौआ बाइपास के समीप एसयूवी कार में सब्जी से लदा टेंपो ने पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दिया जिससे टेंपो चालक की मौत हो गयी. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक गयाजी जिले खिजरसराय थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव निवासी राजू साव बताया जाता है. वहीं घायल व्यक्ति टेहटा बाजार निवासी दारा सिंह बताया जाता है, जो गया जी से सब्जी लाद कर टेहटा बाजार जा रहा था. घटना से आक्रोशित लोगों ने पटना-गया राष्ट्रीय मार्ग को कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया. वहीं घटना की सूचना पर पहुंची मखदुमपुर थाने की पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा है. जानकारी के अनुसार गयाजी सब्जी मंडी से टेंपो चालक राजू साव एवं टेहटा निवासी दारा सिंह सब्जी लाद कर टेहटा बाजार जा रहा था, तभी लड़ौआ बाइपास के समीप पीछे से एक अनियंत्रित एक्सयूवी गाड़ी में जबरदस्त ठोकर मार दिया जिससे टेंपो पलट गया और सब्जियां सड़क पर ही बिखर गयी. वहीं लोगों ने घायलों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने राजू साव को मृत घोषित कर दिया एवं गंभीर रूप से घायल दारा सिंह को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पटना- गया राष्ट्रीय मार्ग को कुछ देर के लिए सड़क पर शव रख कर जाम कर दिया. मौके पर पहुंचे मखदुमपुर थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया है. साथ ही वाहन चालक पर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन