Jehanabad : बत्तीस भंवरिया पुल के नीचे दो महीने से जमा है बारिश का पानी

शहर के बत्तीस भंवरिया पुल के नीचे लगभग तीन फीट पानी जमा है, जिसकी वजह से बत्तीस भंवरिया पुल के नीचे से विगत दो महीने से आवागमन बंद है.
जहानाबाद सदर.
शहर के बत्तीस भंवरिया पुल के नीचे लगभग तीन फीट पानी जमा है, जिसकी वजह से बत्तीस भंवरिया पुल के नीचे से विगत दो महीने से आवागमन बंद है. वर्तमान समय में स्थिति यह हो गयी है कि बत्तीस भंवरिया पुल के पश्चिम साइड में बत्तीस भंवरिया होकर कोर्ट जाने वाली मार्ग पर भी लगभग 3 फीट पानी जमा है जिसकी वजह से लोगों को पैदल आना -जाना मुश्किल हो गया है. विदित हो कि शहर के काली नगर मोहल्ला एवं बत्तीस भंवरिया पुल से पश्चिम बसे हुए लोगों के लिए आवागमन का एकमात्र रास्ता है लेकिन विगत दो महीना से बत्तीस भंवरिया पुल के नीचे पानी जमा है जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है. बाजार से होकर कोर्ट जाने वाले लोग बत्तीस भंवरिया पुल से होकर दो पहिया वाहन एवं छोटे-छोटे वाहन निकल जाते थे लेकिन पानी जमा रहने के कारण कोर्ट के गुमटी से होकर आना-जाना पड़ रहा है. यही नहीं जब कोर्ट हॉल्ट की गुमटी गिर जाता था तो गया की ओर से बाजार एवं पटना जाने वाले छोटे-छोटे वाहन भी बत्तीस भंवरिया पुल से होकर निकल जाता था लेकिन पानी जमा रहने के कारण आवागमन बिल्कुल ही बंद हो गई है. मजबूरी में लोग पैदल जाने वाले स्टेशन के प्लेटफार्म पर चढ़ते हैं और पश्चिम साइड में उतरते हैं और पश्चिम से बाजार जाने वाले लोग पश्चिम साइड में सीढ़ी द्वारा प्लेटफार्म पर चढ़कर रेलवे क्रॉसिंग को पार कर पूरब साइड उतरते हैं. बत्तीस भंवरिया पुल के नीचे से आवागमन बिल्कुल ही बंद हो चुका है. अगर कोई दो पहिया चालक जाना चाहता है तो गंदा पानी से होकर गुजरना पड़ता है और पुल के नीचे ईंट का टुकड़ा बिखरा हुआ है. पानी जमा रहने के कारण पता नहीं चल पाता है और फंस कर उसमें गिर भी जा रहे हैं. ज्ञात हो कि बत्तीस भंवरिया पुल के पश्चिम साइड में यहां- वहां मकान बन गया है तथा काली नगर जाने का मुख्य मार्ग भी यही है.
स्कूली बच्चों को हो रही सबसे अधिक परेशानी : शहर के बत्तीस भंवरिया पुल के पश्चिम साइड में कई निजी विद्यालय का संचालन भी हो रहा है. बत्तीस भंवरिया पुल के बगल में ही पश्चिम साइड में प्रतिष्ठित निजी विद्यालय मानस इंटरनेशनल का भी संचालन हो रहा है. इस विद्यालय में काफी संख्या में बच्चे पढ़ते हैं लेकिन सड़क पर पानी जमा रहने तथा बत्तीस भंवरिया पुल के नीचे पानी जमा रहने के कारण छोटे-छोटे बच्चों को विद्यालय आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा मुहल्ले के बच्चे भी बाहर स्कूल में पढ़ने जाते हैं लेकिन पानी जमा रहने के कारण बच्चे व महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना इन दिनों करना पड़ रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




