पुलिस ने अंग्रेजी शराब और केन बियर की बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 May 2024 10:57 PM
सोमवार को मखदुमपुर थाने की पुलिस को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गया से पटना की ओर जा रही एक बैगनॉर कार से भारी मात्रा में केन बियर एवं अंग्रेजी शराब बरामद किया है. पुलिस ने वाहन तलाशी के क्रम में 460 लीटर केन बीयर एवं अंग्रेजी शराब बरामद किया है.
मखदुमपुर. सोमवार को मखदुमपुर थाने की पुलिस को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गया से पटना की ओर जा रही एक बैगनॉर कार से भारी मात्रा में केन बियर एवं अंग्रेजी शराब बरामद किया है. पुलिस ने वाहन तलाशी के क्रम में 460 लीटर केन बीयर एवं अंग्रेजी शराब बरामद किया है. मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि की एक बैगनॉर गाड़ी में शराब तस्कर भारी मात्रा में शराब लेकर जा रहा है. सूचना के आधार पर छानबीन किया गया तो गाड़ी से 460 लीटर शराब एवं बियर बरामद हुआ है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में पटना जिले के मसौढ़ी थाना के रहने वाले सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है जो गया से मसौढ़ी शराब लेकर जा रहा था और बाद में यह पटना शराब की सप्लाई किया करता है. उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










