Jehanabad : आहर में डूबने से अधेड़ महिला की गयी जान, परिजनों में कोहराम

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : आहर में डूबने से अधेड़ महिला की गयी जान, परिजनों में कोहराम

शकुराबाद थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव में एक अधेड़ महिला के आहर में डूबने से मौत हो गयी. मृतका नन्हकी देवी (50 वर्ष), बाला मांझी की पत्नी, बीती रात शौच के लिए आहर के पास गयी थीं. बताया जाता है कि इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गयीं.

विज्ञापन

रतनी. शकुराबाद थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव में एक अधेड़ महिला के आहर में डूबने से मौत हो गयी. मृतका नन्हकी देवी (50 वर्ष), बाला मांझी की पत्नी, बीती रात शौच के लिए आहर के पास गयी थीं. बताया जाता है कि इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गयीं. काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन उनकी तलाश में आहर की ओर गये, जहां पानी में साड़ी का पल्लू तैरता देखा. ग्रामीणों और परिजनों ने मिलकर खोजबीन की और अंततः नन्हकी देवी को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया. परिजनों ने बताया कि आहर में जेसीबी से गहरे गड्ढे कर दिए गए हैं, जिससे यह क्षेत्र बेहद खतरनाक हो गया है. मृत्यु की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने पुष्टि की कि आहर में डूबने से महिला की मौत हुई है और मामले की जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन