Jehanabad : बड़ी बहन से तय था विवाह छोटी पर आ गया दिल, कुर्था सूर्य मंदिर में रचा ली शादी

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बड़ी बहन से तय शादी के बीच युवक का दिल छोटी बहन पर आ गया और आखिरकार दोनों ने भागकर कुर्था प्राचीन सूर्य मंदिर में शादी रचा ली. यह मामला कुर्था थाना क्षेत्र के भतूबिगहा और सबलकसराय गांव से जुड़ा है,

विज्ञापन

कुर्था. बड़ी बहन से तय शादी के बीच युवक का दिल छोटी बहन पर आ गया और आखिरकार दोनों ने भागकर कुर्था प्राचीन सूर्य मंदिर में शादी रचा ली. यह मामला कुर्था थाना क्षेत्र के भतूबिगहा और सबलकसराय गांव से जुड़ा है, जहां शनिवार को प्रेमी जोड़े ने मंदिर पहुंचकर भगवान सूर्य को साक्षी मानते हुए वैदिक रीति से विवाह किया. जानकारी के अनुसार कुर्था थाना क्षेत्र के भतूबिगहा गांव निवासी रामचंद्र केवट के पुत्र आदित्य कुमार की शादी सबलकसराय गांव निवासी अनिल केवट की बड़ी पुत्री के साथ अप्रैल माह में तय थी. तीन माह पूर्व तिलक की रस्म भी पूरी कर ली गयी थी और परिजन अप्रैल में होने वाले विवाह की तैयारी में जुटे थे. इसी दौरान युवक का संपर्क होने वाली दुल्हन की छोटी बहन से बढ़ गया. बताया जाता है कि लड़की की छोटी बहन जहानाबाद में रहकर पढ़ाई कर रही थी. इसी दौरान युवक से मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गयी. दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि उन्होंने घर से भागकर साथ रहने का फैसला कर लिया. शनिवार को दोनों कुर्था थाना पहुंचे, जहां पुलिस की पहल पर उन्हें कुर्था प्राचीन सूर्य मंदिर भेजा गया. मंदिर में पुजारी पं. सतीश पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दोनों का विवाह संपन्न कराया. प्रेमी जोड़े ने भगवान सूर्य को साक्षी मानकर साथ जीने-मरने की कसमें खाईं. खरमास माह में सूर्य मंदिर में शादी की खबर फैलते ही मंदिर परिसर में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी. लोग इस अनोखी प्रेम कहानी को देखने के लिए जमा हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन