मानिकपुर पुलिस ने बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त, चालक धराया

Updated at : 12 Apr 2024 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
मानिकपुर पुलिस ने बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त, चालक धराया

लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार चलाये जा रहे गश्ती अभियान के तहत मानिकपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी अभियान के तहत थाना क्षेत्र के गौनपुरा मोड़ से अवैध रूप से बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. जबकि ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

कुर्था. लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार चलाये जा रहे गश्ती अभियान के तहत मानिकपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी अभियान के तहत थाना क्षेत्र के गौनपुरा मोड़ से अवैध रूप से बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. जबकि ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में मानिकपुर थानाध्यक्ष पीयूष जायसवाल ने बताया कि लगातार चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत थाना क्षेत्र के गौनपुरा मोड़ से रात्रि गश्ती के दौरान अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया. जबकि ट्रैक्टर के चालक सुकुलबिगहा गांव निवासी कृष्णनंदन सिंह के पुत्र रंधीर कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक को मानिकपुर थाना कांड संख्या 52/ 24 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए विभागीय पदाधिकारी को कार्रवाई के लिए लिखा गया है. इस मौके पर मानिकपुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन